35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का टीजर और नया पोस्टर हुआ रिलीज, 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है फिल्म, जानें फिल्म की हर अपडेट

बॉलीवुड के फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 जल्द ही परदे पर धमाल मचाने आने वाली है। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर और टीजर के बाद फैन्स इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी 1983 में टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। महान क्रिकेटर और कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह फिल्म उसकी पूरी कहानी है।

रणवीर-दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ’83’ का टीजर रिलीज किया। यह टीजर केवल 59 सेकंड का है। इसकी शुरूआत एक क्रिकेट स्टेडियम से होती है, जिसमें एक मैच एक बड़े मोड़ पर आ जाता है। जिसमें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। इस फिल्म में लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड का पूरा खेल दिखाया है, जहां भारत ने अपना पहला विश्व कप जीतकर एक इतिहास बनाया था।

टीजर का अंत अभिनेता रणवीर सिंह के साथ होता है, वो इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे बड़ी कहानी, सबसे बड़ा इतिहास.’ आपको बता दें कि यह फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

BEGLOBAL

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार नज़र आएंगे। इनके अलावा फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। दीपिका ने भी टीजर शेयर करते हुए लिखा, भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी. टीजर और पोस्टर के बाद फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर, 2021 को रिलीज होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL