35.8 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

रविवार को करें सूर्य देव के यह उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं, बदलने लगेंगे दिन ?

सूर्यदेव एकमात्र ऐसे देवता है जो अपने भक्तों को प्रत्यक्ष रूप में हर रोज दर्शन देते है और शास्त्रों में रविवार के दिन को भगवान सूर्यदेव का दिन बताया जाता है। कहा जाता है कि अगर इस दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। तो व्यक्ति के सभी दुख और समस्याएं समाप्त होती है और शुभ फल की प्राप्ती होती है।

कहा जाता है कि अगर सूर्यदेव किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाते है। तो उस व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलने लगता है और उस व्यक्ति के सभी रूके हुए काम बनने लगते है। इतना ही नहीं ऐसा भी माना जाता है कि अगर रविवार के दिन सूर्यदेव को जल चढाया जाए तो इसका पुण्य अन्य दिनों के मुकाबले बहुत अधिक होता है।

अगर सूर्यदेव की पूजा से साथ-साथ रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किया जाए। तो इससे सूर्यदेव प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। तो आइए आज की इस पोस्ट में जानते है कि रविवार को सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए आप किन उपायों का प्रयोग कर सकते है।

रविवार के उपाय

सुबह जल्दी उठकर करें सूर्य देव की पूजा

Advertisement

रविवार के दिन ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए बल्कि सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव पर चढ़ाए जाने वाले जल का महत्व कई गुना अधिक होता है। इससे घर में आर्थिक तंगी समाप्त होती है।

जल में डाले कुमकुम

सूर्यदेव को चढ़ाए जाने वाले जल में अगर कुमकुम मिलाकर अर्पित किया जाए। यो यह भी बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि सूर्यदेव को लाल रंग बहुत प्रिय होता है और अगर कुमकुम का जल सूर्यदेव को अर्पित किया जाता है।

तो इससे सूर्यदेव प्रसन्न हो जाते है। इसके साथ ही अगर लाल फूल उपलब्ध हो तो उन्हें भी सूर्यदेव को अर्पित किया जा सकता है।

रविवार का व्रत

अगर आपकी कुंडली में सूर्य खराब स्थिति में हो तो सूर्य को ताकतवर बनाने के लिए रविवार के दिन व्रत किया जा सकता है। इस दिन किए जाने वाले व्रत से मान-सम्मान तो बढ़ता ही है। साथ में रूके हुए काम भी बनने लग जाते है। रविवार के व्रत में ध्यान रखें की इस दिन नमक का प्रयोग ना करें।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles