25.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
Recommended By- BEdigitech

रोहतक के भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा का धमकी वाला वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा रोहतक के भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने एक विवादित बयान दिया है, जिसका एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल हो रही इस वीडियो में डॉ अरविंद शर्मा कांग्रेस को धमकी देते हुए नजर आ रहे है। अपने विवादित बयान में वह कहते नजर आ रहे है कि पार्टी के सहयोगी मनीष ग्रोवर का विरोध करने वालों की “आंखें निकाल लेंगे और हाथ काट देंगे”।

बता दें कि, डॉ अरविंद शर्मा अपने बयान में कहते है कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके कार्यकर्ता अगर मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाएंगे तो उनकी आंख निकाल लेंगे और हाथ उठाया तो हाथ काट देंगे। वहीं डॉ अरविंद शर्मा द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में दी गई इस भयावह धमकी का वहां मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि, बीते शुक्रवार को रोहतक जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष ग्रोवर को किलोई गांव के मंदिर परिसर में गुस्साए किसानों ने घेर लिया था और कई घंटे तक उन्हें वहीं मंदिर में बंधक बनाए रखा था। बता दें कि, इससे पहले मनीष ग्रोवर ने केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध करने वालों को “बेरोजगार शराबियों” और “बुरे तत्व” कहा था। मनीष ग्रोवर ने कहा था कि ये लोग विरोध प्रदर्शनों को लंबा करने का इरादा रखते हैं। जिसके बाद मनीष ग्रोवर के इस बयान पर किसान भड़क गए थे और उन्हें बंधक बना लिया था।

इस विरोध के बीच मनीष ग्रोवर और उनके समर्थक करीब आठ घंटे तक मंदिर के अंदर फंसे रहे, जिसके बाद मनीष ग्रोवर बाहर हाथ जोड़े नजर आए और फिर किसानों ने बंधक बनाए गए लोगों को आजाद किया। बताया जा रहा है कि, मंदिर के अंदर बंधक बनाए गए अन्य लोगों में मंत्री रवींद्र राजू, रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल और भाजपा नेता सतीश नंदल थे।

Advertisement

बताते चलें कि, सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों के किसान धरना दिए बैठे है। गौरतलब है कि इस धरने को करीब 11 महीने बीत चुके है लेकिन अभी तक किसानों को इन कानूनों पर कोई राहत नहीं दी गई है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles