24.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: सावन माह में किए गए ये उपाय, आपको रखते हैं सेहत और घन से परिपूर्ण!

हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना सावन को ही माना गया है, इस माह में किए गए कार्य सफल और बेहद लाभदायक साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो यदि कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में भरपूर धन और खुशियां लाना चाहते हैं तो उसे सावन माह में कुछ उपाय करने चाहिए। वास्तु के अनुसार इन उपायों को करने से शारीरिक संबंधित कोई भी बीमारी या आर्थिक संबंधी कोई भी समस्या आपके करीब भी नहीं आ सकती। आपको बता दें हमारे जीवन में वास्तु का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है, यदि वास्तु खराब हो तो बनते हुए काम भी बिगड़ने और रिश्ते संबंधी आप से बिछड़ने लगते हैं। लेकिन यदि वहीं वास्तु सही होता है और हर एक चीज वास्तु शास्त्र के मुताबिक होती है तो घर परिवार के लोग बिमारियों से दूर रहते हैं और हमेशा ही घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे हई ही वास्तु के उपाय बताने जा रहे हैं जिनको सावन माह में करने से आपको बहुत जल्द इसका ‌फल मिलता हैं और भगवान शिव की भी कृपा बनी रहेगी।

Table of Contents

• सुखमय जीवन के लिए सावन के महिने में वास्तु के उपाय

रुद्राक्ष धारण करें

अगर आपका मन भी अशांत अवस्था में रहता है और आपको हृदय से जुड़ी समस्या बनी रहती है तो ऐसे में आपको सावन माह में भगवान शिव का रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए। आपको बता दें रुद्राक्ष भगवान शिव का सबसे प्रिय माना जाता है और कहा जाता है कि सावन माह में से धारण करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव आप से दूर होने लगते हैं और सौभाग्य और सुख आपको मिलने लगता है। सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण बने रहने के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें।

जल का स्त्रोत

यदि आपको भी आपके घर में सकारात्मक से ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा रहती है तो ऐसे में आपको घर में पूर्व या उत्तर -पूर्व दिशा में जल का स्त्रोत लगाना चाहिए। वहीं अगर आप चाहें तो घर में आर्टिफिशियल वाटर फाउंडेशन भी लगा सकते हैं इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बहार होने लगती है।

Advertisement

तुलसी‌ का पौधा

सावन माह में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होने लगती है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, कहा जाता है कि इससे हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और हमें आर्शीवाद देते हैं। साथ ही माना जाता है कि यदि कोई कुंवारी लड़की सावन के माह में तुलसी का पौधा स्थापित करती है तो उसकी शादी का योग जल्दी बनता है।

घर में अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा लगाएं

अक्सर जिन पति पत्नियों के बीच प्रेम नहीं होता और उनके बीच हमेशा ही कलह रहती है तो उन्हें सावन में भगवान के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे दोनों के बिच प्रेम बढ़ेगा और निसंतान लोगों को भगवान शिव की कृपा से संतान की भी प्राप्ति होती है।

धतूरे का पौधा

भगवान शिव का प्रिय धतूरा सावन माह में घर के बहार लगाने से हमारे भीतर भय, डर का अंत होता है। साथ ही यदि हमें लंबे समय से कोई रोग है या फिर किसी से किसी भी प्रकार की दुश्मनी है तो सावन माह में धतूरे का पौधा स्थापित करने से इन सभी से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़े – हल्दी बना सकती है आपको Wealthy, जानिए कैसे ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles