36.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

सावन पुत्रदा एकादशी को यह खास उपाय करने से सारी इच्छाएं होती है पूर्ण, तिथि और शुभ मुहुर्त जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

सावन का महीना अपने आप में बहुत ही खास मास होता है क्योंकि इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है लेकिन सावन को सबसे खास बनाती है इसके शुक्ल पक्ष में आने वाली सावन पुत्रदा एकादशी।

क्योंकि इस दिन किए जाने वाले व्रत से भगवान श्रीहरि विष्णु जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही अगर किसी दंपत्ती की पुत्र की कामना हो तो वह भी इस व्रत को करने से पूर्ण हो जाती है लेकिन इस बार यह एकादशी और भी खास होने वाली है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि इस बार यह एकादशी सावन के अंतिम सोमवार यानी कि 8 अगस्त को पढ़ रही है और अगर इस बार आप यह व्रत करते है तो आपको भगवान श्रीहरि विष्णु जी और भगवान भोलेनाथ दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है।

इसके अलावा इस खास संयोग पर अगर कुछ उपाय किए जाए तो इससे इस दिन का महत्व और भी अधिक हो जाता है और इन उपायों से अपनी सभी इच्छाओं को पूर्ण किया जा सकता है। तो आइए अब आपको बताते है कि आखिर आप इस सावन पुत्रदा एकादशी पर क्या खास उपाय कर सकते है।

Advertisement

Table of Contents

सावन पुत्रदा एकादशी के खास उपाय ?

गाय के दूध से करें भगवान विष्णु जी का अभिषेक

अगर आपके मन में कोई इच्छा हो जो कि काफी समय से पूर्ण ना हो रही हो तो आपको पुत्रदा एकादशी के इस खास दिन पर भगवान श्रीहरि विष्णु जी का दक्षिणवर्ती शंख और गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।

भगवान विष्णु जी को अर्पित करें पीले फूल

अगर किसी दंपत्ती को लंबे समय से पुत्र की कामना हो और वह पुत्र की प्राप्ती करना चाहते हो तो पुत्रदा एकादशी के दिन उस दंपत्ती को भगवान श्रीहरि विष्णु जी को पीले फूल और पीले फूल की माला अर्पित करनी चाहिए।

साथ ही भगवान श्रीहरि विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से पुत्र कामना पूर्ण होती है। इसके साथ आप ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।। मंत्र का भी जाप करें।

ऊँ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का करें जाप

अगर आप चाहते है कि आपका परिवार और आपकी संतान सदैव खुशहाली भरा जीवन जीएं तो आपको पुत्रदा एकादशी के इस खास मौके पर 108 बार ऊँ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान श्रीहरि विष्णु जी की खास कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़े – वास्तु शास्त्र: घर खरीदते वक्त रखें इन बातों का विशेष ध्यान, वर्ना आपको भी झेलनी पड़ सकती है ये परेशानियां!

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles