29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

सप्ताह में सिर्फ चार दिन काम, तीन दिन मिलेगी छुट्टी, नए लेबर कोड से आएंगे ये बड़े बदलाव

देशभर में जल्द ही नया लेबर कोड लागू हो सकता है। इस लेबर कोड के आने से नौकरीपेशा लोगों की वर्किंग लाइफ में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें काम करने के घंटे से लेकर सैलरी तक कई बदलाव किए जाएंगे। देश में कब तक यह नया लेबर कोड लागू होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस नए कोड पर आपकी क्या राय है।

तीन दिन छुट्टी और हफ्ते में सिर्फ 4 दिन करना पड़ेगा काम। साथ ही काम के घंटे 9 से बढ़कर 12 हो जाएंगे और दिन में दो बार आधे-आधे घंटे का गैप मिलेगा।

नए वेज कोड के लागू होने के बाद इन हैंड सैलरी आपके खाते में पहले के मुकाबले कम आएगी। किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी उसकी टोटल सैलरी का 50 फीसदी या उससे अधिक होनी चाहिए। बेसिक सैलरी बढ़ने से पीएफ और ग्रेच्युटी के लिए कटने वाला पैसा बढ़ जाएगा।

पहले अगर किसी कर्मचारी को लंबी छुट्टी लेनी होती थी तो उसे साल में कम से कम 240 दिन काम करना जरूरी होता था। लेकिन अब मात्र 180 दिन काम करने पर छुट्टी ली जा सकती है।

Advertisement

इसके अलावा इस नए कोड के आने के बाद महिलाओं और पुरुषों को एक समान वेतन मिलेगा। हालाँकि अभी सरकार ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इसे कब से लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़े – मुंबई में एक छोटे से गैरेज से शुरू की थी VFX कंपनी, आज जीत चुके हैं कई ऑस्कर अवॉर्ड

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles