29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

राजधानी फिर हुई शर्मशार, घर में महिला को बंधक बना कर 3 लोगों ने किया गैंगरेप!

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि 3 लोगों ने घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना जब महिला ने दी, तो पुलिस फौरन ही वहां पहुंची।

पुलिस जब वहां आई, तो घर पर ताला लगा हुआ था और महिला नग्न अवस्था में घर पर थी। बताया जा रहा है कि आरोपी बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए थे। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि पीड़ित महिला ने 29 अक्टूबर को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी दानिश नाम के व्यक्ति के खिलाफ।

आरोप लगाए गए कि दानिश राणा उर्फ ईनाम पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और धर्म छिपाकर उससे शादी करने के आरोप लगाए। पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वो ईनाम नाम के शख्स के घर में रहा करती थी। अब महिला पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

आरोपों के अनुसार पीड़िता ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद दानिश के इशारों पर ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जब महिला सब्जी लेकर घर आई, तो इस दौरान 3 लोगों ने पीछे से उसको धक्का दिया और फिर मुंह दबा दिया। साथ ही हाथ-पैर भी बांध दिए। इसके बाद बारी बारी से रेप किया।

Advertisement

घटना के बाद आरोपी बाहर से ताला लगाकर वहां से भाग गए। फिर महिला ने किसी तरह अपने हाथों को खोला और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया और इसकी जांच में जुटी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles