22.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

सिंगर-कंपोजर Bappi Lahiri का 69 की उम्र में हुआ निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। स्वर कोकिला Lata Mangeshkar के बाद बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर Bappi Lahiri का मुंबई (Mumbai) में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है। बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी। ख़बरों के अनुसार बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद निधन हो गया।

बप्पी लहिरी बीते साल अप्रैल में कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ दिनों में ही वह ठीक भी हो गए थे। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी लहिरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 14 फरवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, बप्पी दा हेल्थ संबंधी काफी परेशानियों से जूझ रहे थे। उनका निधन OSA यानी obstructive sleep apnea के कारण हुआ। यह नींद से जुड़ी गंभीर समस्या है।

हिंदी सिनेमा में ‘बप्पी दा’ के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बप्पी दा ने फिल्मों को एक से बढ़ कर एक गाने दिए हैं। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

बप्पी दा ने साल 1985 में फिल्म ‘शराबी’ के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। वहीं बॉलीवुड में उनका आखिरी गाना फिल्म ‘बागी’ का ‘भंकस’ था। बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है।

Advertisement

बप्पी लहिरी के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज और फैंस ‘डिस्को किंग’ को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि अब बप्पी दा भी इस दुनिया में नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया था। अभी देश लता जी को खोने के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब बप्पी दा हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

ये भी पढ़े – पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, 26 जनवरी 2021 को हुई लाल किला हिंसा के थे आरोपी!

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles