32.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

13 साल बाद वापस ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’ में नज़र आएंगी स्मृति ईरानी, एकता कपूर ने प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए दी गुड न्यूज

साल 2000 में स्टार प्लस पर आने वाला सबसे फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर वापस आ रहा है। इस बात की जानकारी एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। एकता कपूर ने आज तक कई फेमस शो बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इसमें कोई शक नहीं की वो टीवी की असली क्वीन हैं। लेकिन उन सभी शोज में Ekta Kapoor का सबसे पॉपुलर शो था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’। इस शो ने सबसे ज्यादा टीवी पर 8 सालों तक लगातार राज किया था।

यह शो उस दौरान सबसे हिट और चर्चित शो था। इस शो की वजह से स्मृति ईरानी की घर-घर में पहचान हो गई। एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “इस प्रोमो की एक झलक देखकर ही सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे हर वो पल याद आ जाता है, जिसने इस शो को सबसे ज्यादा प्यार मिलने वाला शो बनाया। उसी प्यार से दोबारा जुड़िए। बुधवार से हर रोज, शाम पांच बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।” इस बात से साफ पता चल रहा है कि यह शो 16 फरवरी 2022 से हर रोज शाम 5 बजे स्टार प्लस पर आएगा।

इस शो ने उस वक्त कई रिकॉर्ड बनाए थे। उस समय टीवी के इतिहास में 1000 एपिसोड पूरा करने वाला यह पहला शो था। इस शो में स्मृति ईरानी ने तुलसी की भूमिका निभाई थी। स्मृति ने तुलसी वीरानी का किरदार निभाकर घर-घर में खूब लोकप्रियता हासिल की थी। शो के अन्य कलाकारों में रोनित रॉय, अमर उपाध्याय, सुभा शिवपुरी, अपरा मेहता, हितेन तेजवानी, सुमीत सचदेव, दिनेश ठाकुर आदि शामिल थे।

एकता कपूर के इस शो में तुलसी-मिहिर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस मौके पर एकता कपूर ने प्रोमो में स्मृति ईरानी और रोनित रॉय को टैग करते हुए पूछा है, “इतने सालों बाद प्रोमो देखकर कैसा लगा?” इस शो से कई लोगों ने अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसमें से स्मृति ईरानी भी एक हैं। इसके बाद उनकी लोकप्रियता घर-घर में बढ़ गई थी। ऐसे में फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजारकर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles