35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसी ने बढ़ाई है मूछें तो किसी ने बढ़ाए नाखून, ये हैं दुनिया के सबसे अजीब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में कई अलग-अलग रिकॉर्ड आते हैं। वैसे तो हर दिन कोई नया रिकॉर्ड बनता है और कोई पुराना रिकॉर्ड टूट जाता है। हर साल कई लोगों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाता है। कई रिकॉर्ड्स ऐसे भी होते हैं जो सबसे हटकर होते हैं। यहां जानें ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

एलेन डेविडसन-

ब्राजील की रहने वाली महिला एलेन डेविडसन ने दुनिया में सबसे ज्यादा पियर्सिंग कराने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें साल 2000 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला था। साल 200 0 में जब उन्हें रिकॉर्ड मिला तब उनके शरीर पर 450 से ज्यादा जगहों पर पियर्सिंग थी। आखिरी बार जब साल 2011 में उनके पियर्सिंग को काउंट किया गया, तब उनके शरीर पर 6,925 जगह पियर्सिंग थी।

BEGLOBAL

निक स्टोबर्ल-

अमेरिका के 24 साल के निक के नाम एक बेहद अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड है। निक के पास दुनिया की सबसे लंबी जीभ होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनकी जीभ की लंगाई करीब 10.1 सेंटीमीटर है। 2012 से ही निक के पास यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

ली रेडमॉन्ड-

अमेरिका की ली रेडमॉन्ड के पास दुनिया के सबसे बड़े नाखून का रिकॉर्ड है। ली ने साल 1979 से अपने नेल्स बढ़ाने शुरू किए, जिसके बाद अब ली के नाखून करीब 18 फीट 4 इंच लंबे हैं।

राम सिंह-

भारत में मूंछों का क्रेज हमेशा से रहा है। इसके ऊपर भारत ने रिकॉर्ड बना दिया है। जयपुर के रहने वाले राम सिंह के पास दुनिया की सबसे बड़ी मूछें हैं। उनकी मूछ की लंबाई करीब 14 फीट के बराबर है। आपको बता दें कि राम सिंह ने अपनी मूछों को करीब 37 साल से नहीं काटा है। 2010 में इन्हें इटली में एक टीवी शो के दौरान ‘लो शो डाई रिकॉर्ड’ मिल चुका है।

गैरी टर्नर-

लॉस एंजिल्स में रहने वाले गैरी टर्नर को एक अजीब बीमारी थी, जिस कारण उनका शरीर बहुत लचीला होता गया। आज गैरी के पास दुनिया की सबसे लचीली बॉडी होने का वर्ल्ड मिल गया है। गैरी एक सर्कस में काम करते थे, जहां वो अपनी लचीली स्किन से ही करतब दिखाया करते थे। गैरी अपने पेट को करीब 14 सेंटीमीटर तक खींच सकते हैं जो कोई भी आम इंसान नहीं कर सकता।

जैक द मकाउ-

एक तोता है जिसके पास 1 मिनट में सबसे ज्यादा कैन्स खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है। तोते ने साल 2012 में सबसे ज्यादा कैन खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जैक ने 1 मिनट में कुल 35 कैन खोलकर दिखाए, जिसके बाद वह इस रिकॉर्ड का हकदार हो गया।

संदीप सिंह काइला-

कनाडा के रहने वाले संदीप के पास तूथब्रश की मदद से बासकेट बॉल स्पिन करने का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड संदीप ने 2019 में बनाया था। संदीप एक मिनट में 8.5 सेकेंड्स तक तूथब्रश के साथ बास्केटबॉल स्पिन कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL