29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

सूजन के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खें और जाने सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

Table of Contents

अगर शरीर में रहती है सूजन, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खें, जानिए क्यों आती है सूजन और किन चीजों का करें परहेज ?

जब भी हमारे शरीर में सूजन आ जाती है, तो हम उसे नजरअंदाज कर देते है, जो कि बहुत ही गलत है क्योंकि हमारे शरीर में ऐसे ही कोई बदलाव नहीं आते। यह संकेत हो सकते है कि हमारे शरीर में कुछ गड़बड़ चल रही है। ऐसे में हमें कभी भी इन चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सूजन इन कारणों से आती है ?

क्योंकि जब शरीर में अतिरिक्त पानी या फ्लूइड जमा होने लग जाता है, तो संकेत के रूप में हमारे शरीर में सूजन आने लग जाती है। इतना ही नहीं यह हृदय, लिवर या फिर किडनी में आ रही किसी प्रकार की समस्या का भी संकेत हो सकता है।

सूजन का एक और कारण चोट भी हो सकती है, जो कि सामान्य होती है लेकिन अगर बिना किसी वजह के सूजन आती है, तो यह आपके लिए चिंता करने वाली बात है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर यह सूजन आ किस वजह से रही है।

Advertisement

सूजन आने के पीछे चीनी भी वजह ?

इतना ही नहीं सूजन आने के पीछे आपका खान-पान भी एक वजह माना जाता है क्योंकि अगर आप अधिक मात्रा में चीनी या फिर चीनी से बनी चीजों का सेवन करते है। तो यह भी एक कारण हो सकता है आपके शरीर में सूजन आने का और अगर चीनी के सेवन से आपके शरीर में सूजन आती है।

तो यह कई बीमारियों के होने के खतरे का संकेत हो सकता है। इसका दावा एक रिसर्च में भी किया जा चुका है। जिसमें कुछ चूहों को चीनी का अधिक मात्रा में सेवन कराया गया, जिससे उन्हें स्तन का कैंसर हो गया। जो बढ़ते-बढ़ते उनके फैफड़ों तक पहुंच गया।

कई रिसर्चर्स का कहना है कि चीनी के अंदर फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो कि एंडोथेलियल कोशिकाओं के अंदर सूजन को बढ़ाता है और यह ब्लड सर्कुलेशन में बाधा पैदा करने का काम करता है। जिससे आपको दिल से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए आपको ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन से भी बचना चाहिए।

सूजन को ना करें नजरअंदाज

इसके अलावा शरीर में सूजन का आना किसी प्रकार के अंदरूनी घाव या फिर शारीरिक अंग में दर्द होने का कारण भी हो सकता है और ऐसे केस में सूजन कुछ समय के बाद समाप्त भी हो जाती है लेकिन अगर यह लंबे समय तक बरकरार रहे। तो यह एक चिंता का विषय हो सकती है। ऐसे में आपको एक अच्छे फिजीशियन से परामर्श लेना चाहिए।

सूजन कम करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय ?

सिकाई से मिलती है सूजन में राहत

अगर शरीर में किसी जगह सूजन आ रही हो, तो उस स्थान पर बर्फ या एक बोतल में गर्म पानी भरकर उससे सिकाई करने से आराम मिलता है। इसकी मदद से ना केवल सूजन बल्कि सूजन से होने वाला दर्द भी कम हो जाता है।

कैसे पता लगाएं कि सूजन में ठंडी सिकाई करें या गर्म ?

सिकाई करने से पहले आपका यह जानना जरूरी होता है कि सूजन आई किस वजह से है। जैसे कि अगर आपकी सूजन एलर्जी की वजह से है, तो इसमें आपको बर्फ से सिकाई करनी चाहिए लेकिन अगर किसी चोट की वजह से सूजन आई हो। तो आपको गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए।

अगर शरीर में रहती हो सूजन तो खाने में नमक का प्रयोग करें कम ?

अगर आपको सूजन की समस्या रहती हो तो आपको अपने खाने में नमक की मात्रा को कम कर देना चाहिए क्योंकि नमक में बहुत ही अधिक मात्रा में सोडियम मौजूद होता है और खाने में अगर सोडियम की मात्रा अधिक हो। तब वह खाना आपके शरीर के लिए विषैला साबित हो सकता है।

जो कि सूजन का कारण बनता है, इसके अलावा फास्टफूड से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि फास्टफूड में भी नमक की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है।

हाथ और पैरों की सूजन कम करने के लिए घरेलू उपाय ?

अगर हाथ या फिर पैरों में सूजन रहती हो, तब नमक का पानी आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इसके लिए आप पानी को गुनगुना करें और इसके बाद उसमें दो चम्मच के करीब नमक डाल दें। इसके बाद उस पानी में 15 मिनट के लिए अपने हाथ और पैरों की सिकाई करें। इससे आई हुई सूजन उतर जाती है।

सूजन को कम करने के लिए क्या खाएं ?

अगर आप शरीर में सूजन की समस्या का सामना कर रहे है। तो आपको ओमेगा- 3 युक्त मछली जैसे कि सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल, टूना या फिर बीन्स, नट्स, सोया खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। इससे सूजन में फायदा मिलता है।

इसके अवाला आप अपनी डाइट में हाई फाइबर से भरपूर साबुत अनाज, ऑर्गेनिक सोया, बादाम, चावल, भांग, हेजलनट, या ओट पेय का भी सेवन कर सकते हैं।

सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए | Soojan me kya nahi khana chahiye

  • आपको शरीर में सूजन कम करने के लिए फैट से भरपूर पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके शरीर में कैंसर, मधुमेह या फिर हार्ट के रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाते है। इसके अलावा आपको बर्गर, हॉट डॉग या फैटयुक्त मीट का सेवन भी बंद कर देना चाहिए।
  • इतना ही नहीं आपको सफेद ब्रेड का सेवन भी बंद कर देना चाहिए, क्योंकि सफेद ब्रेड में कई तरह की परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट पाए जाते है। जिससे आपके शरीर में सूजन की समस्या बढ़ जाती है।
    नमक का सेवन करने से बचे
  • जंक फूड नहीं खाना चाहिए
  • बासी भोजन न खाएं
  • ठंडा खाना खाना से बचे
  • खठ्ठी चीज़ो का सेवन न करें

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles