11.1 C
Delhi
रविवार, दिसम्बर 10, 2023
Recommended By- BEdigitech

Jhalak Dikhhla Jaa 10: स्प्रिंटर दुती चंद की अपनी गर्लफ्रेंड से कैसे मुलाकात हुई, झलक दिखलाजा 10 में ले रही हैं हिस्सा

दुती चंद एक भारतीय खिलाड़ी हैं। जो एक स्प्रिंटर है। वो भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों के 100 मीटर की इवेंट में क़्वालीफाई किया है। इटली में जुलाई, 2019 में सम्पन्न वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में दुती चंद ने इतिहास रच दिया है। वो वहां महिलाओं के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयीं। आपको बता दें कि दुती ने 100 मीटर की रेस 11.32 सेकंड में जीती थी। 2016 में उन्हें ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है. 2019 में उन्होंने घोषणा की कि वे एक लड़की के साथ समलैंगिक संबंध में हैं।

अब स्प्रिंटर दुती चंद डांस रिऐलिटी शो झलक दिखलाजा 10 में हिस्सा ले रही हैं। दुती चंद अपनी रिलेशनशिप को लेकर पहले भी चर्चा में रही हैं। आपको बता दें कि दुती एक लड़की से प्यार करती हैं। वो भारत की पहली ऐथलीट हैं जिन्होंने खुद को LGBTQ+ कम्युनिटी के सदस्य होने का खुलासा किया है। उन्होंने इस बारें में बताया है कि उनका शरीर लड़कियों जैसा है। लेकिन टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा सामान्य से कहीं ज्यादा है। या यूं कहें कि उनके टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा पुरुषों जितनी है। 2019 में दुती ने घोषणा की थी कि वो एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। उस लड़की को वो प्यार से मोनालिसा बुलाती हैं।

झलक दिखला जा 10 में दुती ने बताया कि उनको मोनालिसा से कैसे प्यार हुआ। बात 2017 की है। जब दुती अपनी गर्लफ्रेंड से उड़ीसा के एक त्योहार खुदुरुकोनि के दौरान मिली थी। जहां मोनालिसा ने उन्हें देखा और उनसे बात करने के लिए उनकी तरफ आई और कहा कि दुती चंद आप बहुत अच्छा खेलते हो और गांव के लोगों को आप पर गर्व है। उस वक्त दुती को बहुत अच्छा लगा और वह सोचने लगीं कि ये लड़की उनकी इतनी तारीफ क्यों कर रही है।

इसके बाद दुती ने अपना नंबर मोनालिसा को दिया और कहा कि उसे जब भी जरूरत हो तो कॉन्टैट कर सकती है। दुती का कहना है कि वो उन्हें पहली बार देखने के बाद से ही पसंद आ गई थी। बस उन्हें समलैंगिंग के रूप में लोगों के सामने आने में काफी दिक्कत हुई थी। उन्हें ड़र लगा कि वो नैशनल और इंटरनैशनल लेवल पर लड़कियों के साथ खेलती हैं, वो क्या सोचंगे और कैसे रिऐक्ट करेंगी।
साथ ही उन्हें बैन होने का भी डर था। सेक्शन 377 के लीगल होने के बाद उन्होंने मोनालिसा के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी।

ये भी पढ़े – आदिपुरुष: भगवान राम की नगरी अयोध्या में रिलीज होगा प्रभास की “आदिपुरुष” का टीज़र

Recommended By- BEdigitech
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles