22.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

स्ट्रीट फूड खाने के हैं शौकीन तो इन हेल्दी स्नैक्स को कर सकते हैं ट्राई

Table of Contents

शकरकंदी चाट

टेस्ट में जबरदस्त शकरकंदी चाट को उत्तर भारत के लोग काफी पसंद करते हैं। यह एक ऐसा स्‍ट्रीट फूड है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। इसमें उबली गरमागरम शकरकंदी को काटकर कुछ मासलों और नींबू के साथ दिया जाता है। इसमें नींबू का रस, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक आदि मिलाने से इसका टेस्ट और भी जबरदस्त हो जाता है।

पनीर या सोया टिक्का

तंदूरी पनीर या सोया टिक्का एक हेल्दी स्‍ट्रीट फूड की लिस्ट में आता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। पनीर टिक्का में तेल बहुत ही कम मात्रा में प्रयोग किया जाता है और इसे ग्रिल और तंदूर पर पकाया जाता है।

भेलपुरी

भेलपुरी एक पॉपुलर महाराष्ट्रीयन स्नैक है जो लोग अपने घरों में भी बनाते हैं। इसमें मुरमुरे, प्याज, सेव, टमाटर, इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, नींबू का रस और मठरी मिलाई जाती है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।

Advertisement

स्टीम इडली डोसा

साउथ इंडियन खाना सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन साथ ही इसमें पेट भी अच्छे से भर जाता है। इसमें कम ऑयल होता है। यह खाने में स्वादिष्ट भी लगता है।

भुट्टा

बारिश के मौसम में अगर बाहर कुछ खाने का मन करे तो आप भुना हुआ भुट्टा भी खा सकते हैं। इसके अलावा उबले हुए कॉर्न भी एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है।

ये भी पढ़े – इन घरेलू नुस्खों से मिलता है शराब से छुटकारा, बेहद आसानी से मिलती है नशे से आजादी!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles