27.8 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

सुनील ग्रोवर अस्वस्थ, हुई हार्ट सर्जरी, जानिए कैसी है अब तबियत ?

‘द कपिल शर्मा शो’ में कभी ‘गुत्थी’ बनकर तो कभी ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ बनकर हम सभी को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर अभी अस्वस्थ चल रहे है और उनकी हाल ही में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट की सर्जरी भी हुई है।

बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थी और डॉक्ट्रस ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी लेकिन वह अपनी शूटिंग के चलते इतने बिजी थे कि उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई। जिसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किसने की सर्जरी की पुष्टि ?

बता दें कि अपने कैमरे में स्टार्स को हमेशा कैद रखने वाले विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील की एक तस्वीर पोस्ट की और उन्होंने ही सुनील ग्रोवर की सर्जरी की पुष्टि भी की।

Advertisement

क्या लिखा विरल भयानी ने ?

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “अभिनेता सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एशियाई हॉस्पिटल में हार्ट की सर्जरी कराई है।
कैसी है सुनील ग्रोवर की तबियत ?

विरल भयानी ने सुनील ग्रोवर के स्वास्थय को लेकर लिखा कि वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। सुनील के लिए आप प्रार्थना करते रहें।”

सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर रहते है काफी एक्टिव

बता दें कि सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘इनफ्लूएंसर्स’ के ऊपर एक मजेदार पोस्ट साझा किया था।

शिमला में चल रही थी सुनील ग्रोवर की शूटिंग

सुनील ग्रोवर अस्पताल में एडमिट होने से पहले शिमला की बर्फीली पहाड़ियों में एक वेब सीरीज की शूटिंग में बीजी थे। जिसकी कुछ तस्वीर उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा भी की थी।

द कपिल शर्मा शो के बाद क्या कर रहे थे सुनील ग्रोवर ?

सुनील ग्रोवल साल 2021 में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में अपनी धांसू एक्टिंग के चलते फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles