28.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

सुनीता विलियम्स के बारे में ये बातें जानते हैं क्या आप ?

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी नौसेना की सदस्य सुनीता विलियम्स आज 57 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म 19 सितंबर 1965 को ओहायो के यूक्लिड शहर में हुआ था। उन्होंने अपने नाम कई विश्व रिकॉर्ड किए हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी और दिलचस्प बातें बताएंगे।

  • सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं।
  • सुनीत 2006 में पहली बार अंतरिक्ष में गई थीं। उस वक्त उन्होंने 195 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे।
  • उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, साथ ही उन्होंने 50 घंटे तक स्पेस वॉक करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
  • सुनीता पहली बार अंतरिक्ष में अपनी यात्रा में अपने साथ भगवद गीता, भगवान गणेश की मूर्ति और समोसा साथ लेकर गई थीं। दूसरी बार वह स्पेस में अपने साथ मछली और मेंढक भी ले गई थीं।
  • सुनीता विलियम्स को दो बार डिफेंस सुपीरियर सर्विस मेडल, दो बार नेवी कमेंडेशन मेडल, एक बार लिजन ऑफ मेरिट और मरीन क्रॉप अचिवमेंट मेडल से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई तरह के मेडल और सम्मान दिए जा चुके हैं।

ये भी पढ़े – Johnson & Johnson’s का लाइसेंस हुआ रद्द, बेबी पाउडर में मिला जहरीला पदार्थ, जानें पूरा मामला

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles