22.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

राजस्थान में मौजूद हैं कई खूबसूरत और प्राचीन किले, यहां जानें इनके बारे में

भारत किसी जन्नत से कम नहीं। भारत इतिहास भी काफी अच्छा है। प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक राजस्थान में कुछ ऐसे विशाल फोर्ट्स, महल आदि का निर्माण हुआ, जो आज भी विश्व मंच पर प्रसिद्ध हैं जैसे हवा महल, जंतर मंतर, जल महल, जैसलमेर फोर्ट आदि। ये तमाम फोर्ट ना सिर्फ ऐतिहासिक हैं बल्कि शहर की खूबसूरती को बखूबी बयां करते हैं। राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है, जो अपने कल्चर, प्राकृतिक खूबसूरती और चटपटे खाने की वजह से पूरे विश्व में मशहूर है। यहां जानें 5 ऐसे राजस्थानी फोर्ट के बारे में जिसका इतिहास सबसे खूबसबरत है।

Table of Contents

आमेर फोर्ट

यह राजस्थान का सबसे फेमस किला है, इसे आमेर या अंबर किला भी कहा जाता है। राजस्थान के लोगों का मानना है कि इस किले का नाम मां अंबा देवी के नाम पर रखा गया है। यहां रहने वाले मीणाओं का मां दुर्गा में गहरा विश्वास था और उन्होंने मां के नाम पर ही इस किले का नाम रख दिया। इस किले में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी।

चित्तौड़गढ़ फोर्ट

भारत का सबसे बड़ा, चित्तौड़गढ़ किला का निर्माण बेरच नदी पर किया गया है। इस किले का निर्माण 7वीं शताब्दी में चित्रांगद मौर्य ने करवाया था। बाद में इस महल पर वीर महाराणा प्रताप सिंह ने कई वर्षों तक राज किया था।

Advertisement

जैसलमेर फोर्ट

राजस्थान का सबसे फेमस किला जैसलमेर फोर्ट को लगभग 800 साल से पुराना माना जाता है। इस किले का निर्माण राजपूत शासक रावल जैसल ने साल 1156 के आसपास किया था। इसका निर्माण दुश्मनों से सुरक्षित रहने के लिए एक पहाड़ पर करवाया गया था।

मेहरानगढ़ फोर्ट

राजस्थान के जोधपुर शहर में मौजूद मेहरानगढ़ किला तक़रीबन पांच सौ साल से भी अधिक पुराना किला समझा जाता है। इस किले को राव जोधा ने लगभग 1459 में बनवाया था। इस महल को भी पहाड़ की चोटी पर बनाया गया था, ताकि दुश्मन हमला न कर सके।

नीमराना फोर्ट

सबसे खूबसूरत नीमराना फोर्ट राजस्थान के अलवर जिले के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण 15 वीं शताब्दी 1464 में हुआ था। इस किले को राजा निमोला मेउ ने बनवाया था। यह किला लगभग 10 मंजिला बना हुआ है, जिसके अंदर कई कमरे हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles