22.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

नेशनल फिल्म अवॉर्ड में इन कलाकारों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सुपरस्टार रजनीकांत को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार, देखें लिस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में 67वां राष्ट्रीय पुरस्कार आयोजित किया गया। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें कई बॉलीवुड की हस्तियों को भी पुरस्कार दिया गया। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मनोज बाजपेयी, सुपरस्टार रजनीकांत, धनुष, कंगना रनौत, सिंगर बी प्राक के अलावा कई अन्य सेलेब्स को उनके काम के लिए कई पुरस्कार दिए गए।

इसमें महान अभिनेता, रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुपरस्टार रजनीकांत ने पुरस्कार लेने से पहले अपने ट्विटर हैंडल पर दो विशेष स्थलों के बारे में एक बयान साझा किया था। उन्होंने लिखा, “कल मेरे लिए दो विशेष स्थलों के साथ एक महत्वपूर्ण अवसर है। एक, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, लोगों के प्यार और समर्थन के कारण भारत सरकार द्वारा मुझे प्रदान किया जा रहा है। दूसरा है बेटी सौंदर्या विशगन का नया ऐप- हूटे का लॉन्च।”

आपको बता दें कि साल 2019 में बनी फिल्मों के लिए यह पुरस्कार दिए गए। साल 2019 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा इस साल मार्च में की गई थी। जिन्हें आज सम्मानित किया गया है। इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला ने यह पुरस्कार फिल्म के मुख्य कलाकार एवं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया।

रजनीकांत और धनुष को ‘असुरन’ के लिए तथा मनोज बाजपेयी को ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, कंगना रनौत को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ में अपने प्रदर्शन को लेकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। निर्देशक प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म ‘मरक्कर: अराबिकादालिंते सिम्हम’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि संजय पूरन सिंह चौहान को उनकी हिंदी फिल्म ‘बहत्तर हूरें’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री पल्लवी जोशी और अभिनेता विजय सेतुपति को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री व सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। उन्हें ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘सुपर डिलक्स’ के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा बी प्राक को अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।

Advertisement

आपको बता दें कि कंगना को चौथी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका। उनके अलावा मनोज बाजपेयी को इससे पहले भी फिल्म ‘सत्या’ और पिंजर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles