35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बेहद कम उम्र में ही दुनिया को कह दिया था अलविदा

फिल्मी दुनिया में अपने दम पर कदम रखने वाले बहुत कम लोगों को सफलता प्राप्त हुई हैं। टीवी कहें या सिनेमा, ग्लैमर और चकाचौंध केवल एक मुखौटा है। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए आज भी मशहूर हैं। आज भी वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां जानें ऐसी कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

प्रत्युषा बनर्जी

बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने अपने करियर के शीर्ष पर खुदकुशी कर ली थी। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी ने अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। ये खबर प्रत्युषा के हर चाहने वाले लिए एक बड़ा झटका था। उस वक्त उनकी उम्र महज 25 साल थी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्युषा और उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। जिसकी वजह से वह काफी दिनों से परेशान थीं।

BEGLOBAL

जिया खान

आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ एक के बाद एक सूपरहिट फिल्म देने वाली जिया खान ने 3 जून 2013 को अपने फ्लेट में पंखे से झूलती पाई गईं थी. जिया उन दिनों सूरज पंचोली के साथ अपने अफेयर को ले कर डिप्रेशन में चल रही थी. वो उस वक्त महज 25 साल की थी। । जिया खान ने सुसाइड से पहले एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर बेवफाई का आरोप लगाया था और हर एक घटना का जिक्र किया था।

स्मिता पाटिल

बॉलीवुड की मरहूम एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा। वो अपनी फिल्मों से लेकर राज बब्बर से अपने सम्बन्धों की वजह से चर्चा में रहीं थी। उनके बेटे प्रतीक के जन्म के महज 15 दिन बाद ही स्मिता का निधन हो गया था।उनकी अचानक मौत आज भी रहस्यमयी है।

दिव्या भारती

दिव्या भारती ने बेहद ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और महज तीन साल के अंदर कई हिट फिल्में कर डाली थीं। उन्होंने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थी। साल 1993 में दिव्या भारती की मौत अपने अपार्टमेंट की बालकनी से कूदने की वजह से हुई थी।

सौंदर्या

साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस सौंदर्या ने 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सौंदर्या फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय थीं। एक चुनाव प्रचार के लिए वह करीमनगर जा रहीं थीं, तभी रास्ते में उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और उनकी मौत हो गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL