35.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

बॉलीवुड की ये फिल्में दिखाती हैं भाई-बहनों के बीच का अटूट प्रेम, एक बार आप भी जरूर देखें

भाई दूज के मौके पर अपने भाई-बहन के साथ बैठकर आपको मूवी नाइट्स का मजा जरूर लेना चाहिए। आप उस मौके पर ये बॉलीवुड फिल्में देख सकते हैं।

कहते हैं कि हमारी ज़िंदगी में दो रिश्ते होते हैं, एक दोस्त का एक परिवार का। दोस्त का रिश्ता हम खुद चुनते हैं और परिवार का रिश्ता ऊपर वाला देता है। इसमें एक रिश्ता होता है भाई-बहन का रिश्ता। बचपन से आपके सारे किस्से, कहानियां और राज को आपके सिबलिंग्स ही तो छुपाकर रखते हैं। उनके साथ कई कहानीयां जुड़ी होती हैं। बॉलिवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो भाई-बहने के प्यार को दिखाती हैं। यहां जानें ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।

Table of Contents

सत्ते पर सत्ता

सत्ते पर सत्ता एक फनी मूवी है। यह फिल्म 7 भाइयों की कहानी है। इसमें भाई एक बड़े से घर में मिल-जुलकर रहते हैं और सारा काम खुद करते हैं। इस फिल्म में प्यार, मोहब्बत, झगड़े और भाइयों की बॉन्डिंग का एक अच्छा उदाहरण दिया गया है।

Advertisement

हम साथ-साथ हैं

यह फिल्म अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इसमें भाई और बहनों का आपस का प्यार दिखाया हया है। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, तब्बू, मोहनीश बहल जैसे कई बड़े-बड़े स्टार्स हैं। इस फ्लिम में भी रिश्तों में दरारे ज़रूर पड़ी थी। मगर भाईयों का प्यार कभी अलग नहीं हुआ।

माई ब्रदर निखिल

यह फिल्म शायद अपने समय से आगे थी जब इसे रिलीज़ किया गया था, लेकिन फिर भी यह एक प्यारी फिल्म है जो भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दिखाती है। निखिल के जीवन में एक मोड़ तब आता है, जब उसे एचआईवी हो जाता है। इन सबमें सब उसका साथ छोड़ देते हैं, मगर उसकी बहन अनामिका उसके साथ डटी रहती है।

दिल धड़कने दो

आपने भी अपनी फैमिली, सिबलिंग्स और कजिन के साथ घूमने के कई सारे प्लान बनाए होंगे। भाई-बहनों के साथ घूमने का मजा ही अलग होता है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रणवीर सिंह भाई-बहन हैं। ये फिल्म आज के कंटेम्परेरी सिबलिंग रिलेशनशिप को बखूबी दर्शाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कई अलग-अलग मोड़ पर भाई-बहन एक दूसरे का साथ देते हैं, उनसे एडवाइस लेते हैं।

करण अर्जुन

1995 में आई फिल्म करण अर्जुन उस वक्त की सबसे हिट फिल्म थी। इस फिल्म में बॉलिवुड के दो नामी कलाकार हैं। शाहरुख खान और सलमान खान। यह फिल्म पूरे परिवार का कभी न खत्म होने वाला प्यार दिखाती है। इसम भाई का प्रेम और मां का प्रेम दोनों बखूबी दिखाया गया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles