30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

शादी के बंधन में बंधने वाली हैं ये टीवी एक्ट्रेस, सुशांत सिंह की एक्स गर्ल फ्रेंड का नाम भी है शामिल।

वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है, इन दिनों कई लोगों की शादी हो रही है। इस वेडिंग सीजन मनोरंजन जगत के कई सितारे भी शादी के बंधन में बंधने वाले है। ख़बरों के अनुसार बॉलीवुड में कटरीना कैफ- विक्की कौशल और रणबीर-आलिया भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके अलावा राजकुमार राव और पत्रलेखा भी 10 से 12 नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं टीवी जगत के भी कई सितारे शादी करने वाले हैं। यहां जानें उन्हीं सितारों के बारे में।  

पूनम प्रीत
टीवी अभिनेत्री पूनम प्रीत नवंबर के महीने में शादी करने वाली हैं। खबरों के अनुसार पूनम प्रीत, संजय गगनानी के साथ 26 नवंबर को शादी करने वाली हैं। उनकी सगाई 18 फरवरी 2021 में हो गई थी। अब दोनों की शादी की खबरें चर्चा में है।

अंकिता लोखंडे
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अंकिता लंबे समय से विक्की जैन के साथ थी। अब वो दिसंबर के महीने में सात फेरे लेने वाली हैं। अंकिता और विक्की की शादी 12 और 14 दिसंबर के बीच होगी।

श्रद्धा आर्या
टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या भी जल्दी शादी करने वाली हैं। ख़बरों के अनुसार वह नेवी बेस्ड एक शख्स से शादी करने वाली हैं।

Advertisement

मौनी रॉय
नागिन सीरीयल से फेम पाने वाली मौनी रॉय भी जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों के अनुसार वो सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सूरज और मौनी जनवरी साल 2022 में शादी कर सकते हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी भी जल्द शादी कर सकती हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। उन्होंने शो में बताया था की वो साल 2022 में शादी कर सकती हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles