32.8 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

टॉलीवुड के ‘रिबेल स्टार’ और प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

टॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और बाहुबली फेम प्रभास के अंकल कृष्णम राजू का निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में कृष्णम राजू ने आखिरी सांस ली है।

अभिनेता कृष्णम राजू के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं. ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास उनके भतीजे हैं। कृष्णम राजू को टॉलीवुड का ‘रिबेल स्टार’ कहा जाता है। पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह आखिरी बार प्रभास के साथ फिल्म राधे श्याम में दिखाई दिए थे।

वेंकट कृष्णम राजू (20 जनवरी 1940 – 11 सितंबर 2022) एक भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। उन्हें तेलुगु सिनेमा में उनके कामों के लिए जाना जाता था और उनकी विद्रोही अभिनय शैली के लिए उन्हें “रिबेल स्टार” के रूप में जाना जाता था। कृष्णम राजू ने अपने करियर में 183 से अधिक फीचर फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1966 की फिल्म चिलका गोरिंका से की थी, जिसका निर्माण और निर्देशन के.प्रत्यागात्मा ने किया था। कृष्णम राजू ने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और तीन राज्य नंदी पुरस्कार जीते थे। कृष्णम राजू एक सक्रिय राजनीतिज्ञ भी थे।

कृष्णम राजू ने सामाजिक, पारिवारिक, रोमांटिक, थ्रिलर फिल्मों से लेकर ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्मों तक की फिल्मों में अभिनय किया है।

Advertisement

कृष्णम राजू दो बार आंध्र प्रदेश सरकार के नंदी पुरस्कार विजेता होने के अलावा, 1986 में ‘तंद्रा पपरायुडु’ के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीते है। उन्हें 2006 में फिल्मफेयर साउथ ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी सफल फिल्मों की बात करें तो लिस्ट में ‘अमारा दीपम’, ‘सीता रामुलु’, ‘कटकताला रुद्रैया’ और कई अन्य शामिल हैं।

कृष्णम राजू के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई स्टार सोशल मीडिया पर कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर निखिल ने ट्वीट किया-एक लेजेंड हमे छोड़कर चला गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी उपस्थिति और मोटिवेशनल शब्द हमेशा मिस करेंगे।

ये भी पढ़े – व्हेल की उल्टी को क्यों कहते हैं तैरता हुआ सोना? 2 करोड़ रुपए किलो होती है कीमत, साइंस भी नहीं सुलझा सका इस…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles