25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

गुरुवार के दिन हल्दी के ये आसान उपाय आजमाने से बदल सकती है आपकी तकदीर, जानिए कैसे ?

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित दिन माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पीले रंग की वस्तुएं अर्पित की जाती है और इनमें भी हल्दी का महत्व सबसे विशेष माना जाता है।

ऐसा इसलिए भी है कि ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जी को हल्दी सबसे प्रिय होती है और गुरुवार के दिन अगर हल्दी के कुछ उपायों को आजमाया जाए तो भगवान विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होती है और सभी कष्ट भी दूर हो जाते है।

तो आइए जानते है गुरुवार के उन्हीं उपायों के बारे में जिनको इस्तमाल कर आप भी अपनी तकदीर को बदल सकते है।

Table of Contents

Advertisement

हल्दी के उपाय

गणेश जी को लगाए हल्दी का तिलक अगर गुरुवार के दिन आपको कोई काम आ जाए जो आपके लिए बहुत ही जरूरी हो तो आप घर से बाहर जाने से पहले गुरुवार के दिन प्रातः उठकर गणेश वंदना करें और फिर भगवान गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं और अपने माथे पर भी तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपको उस काम में अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।

वास्तु दोष होता है दूर

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी घर पर वास्तु दोष हो तो उस घर में हल्दी का छिड़काव करने से वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

बुरे सपनों को दूर करने के लिए हल्दी का उपाय

अगर किसी को रात में बुरे सपने आते हो या फिर बुरे सपनों के कारण आपको नींद ना आ पाती हो तो आप एक हल्दी की गांठ पर कलवा या मोली बांधने के बाद उसे अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। ऐसा करने से आपको बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए हल्दी का उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हो और इसे दूर करना चाहते हो तो आपको गुरुवार के दिन हल्दी और अक्षत लेकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करते हुए भगवान विष्णु जी को अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते है और इससे आर्थिक संकट भी दूर हो जाता है।

धन की कमी को दूर करने के लिए हल्दी का उपाय

अगर आपको धन से जुड़ी समस्याएं आ रही हो तो आपको गुरुवार के दिन 5 साबुत हल्दी लेकर उन्हें किसी कपड़े में बांध लेना चाहिए और फिर उस पोटली को अपने घर की तिजोरी के स्थान पर रख देना चाहिए। ऐसा करने धन आगमन के द्वार खुलते है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles