35.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा का बड़ा ऐलान, अब यूपी में मीडिया व सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी होगी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कंधों पर

आज सोशल मीडिया का महत्व ना सिर्फ आम यूजर्स के लिए बल्कि राजनीतिक लोगों के लिए भी बेहद अहम हो गया है और ऐसे में अगर चुनाव हो तो क्या ही कहने ? आज रोड पर चुनाव प्रचार से कही ज्यादा पार्टियां सोशल मीडिया पर अपने प्रचार को लेकर जोर डालने में अधिक विश्वास रखती है और हो भी क्यों ना आज के समय में युवाओं को लुभाने का अगर कोई सुगम माध्यम है, तो वह सोशल मीडिया ही है और चुनावी दौर में जिस पार्टी का सोशल मीडिया पर सबसे अधिक ध्यान रहता है, वो भारतीय जनता पार्टी है। ऐसे में अब अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की ही बात की जाए तो इन चुनावों में भी भाजपा कैसे पीछे रह सकती है।

दरअसल, भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में सबसे अहम भूमिका के रूप में देखे जाने वाले मीडिया और सोशल मीडिया के मैनेजमेंट के लिए एक खास तैयारी की है और इसी क्रम में भाजपा ने मीडिया व सोशल मीडिया मैनेजमेंट की इस जिम्मेदारी को केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर को सौंपा है।

बता दें कि, भाजपा ने अपनी तैयारियां जोरों से शुरू कर रखी है और इसी को देखते हुए भाजपा के द्वारा लगातार बैठकें भी की जा रही है। भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी 3 दिनों से अपने सभी सहप्रभारियों के साथ लखनऊ में लगातार बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में भाजपा पार्टी के चुनावी रोड मैप की रूप रेखा को लेकर भी चर्चाएं की जा रही है।

इसी दौरान बीते शुक्रवार को भाजपा ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, भाजपा ने बड़ा एलान करते हुए केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि, अब से मीडिया व सोशल मीडिया के सहारे भाजपा की योजनाओं को आम लोगों तक सही तरह से पहुंचाने की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर के कंधों पर ही होगी।

Advertisement

गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा प्रदेश के युवाओं को अपने साथ जोड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहती और इसी को देखते हुए भाजपा की अलग-अलग विंग से जुड़े व नए युवा कार्यकर्ताओं को संभालने की जिम्मेदारी भी भाजपा ने अनुराग ठाकुर को ही दी है।

बताते चलें कि, ऐसा नहीं है कि भाजपा ने यह फैसला ऐसे ही ले लिया बल्कि अनुराग ठाकुर युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय रह चुके है। इससे पहले वह भजापा युवा मोर्चा का मोर्चा भी संभाल चुके है और यही कारण है कि युवाओं के विभाग की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर को सौंपी गई है और इस लिहाज से अनुराग ठाकुर को दी गई ये जिम्मेदारियां पार्टी के लिए आगामी चुनाव में एक मजबूत स्तंभ का कार्य कर सकती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles