24.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 23, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनावः प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर साझा किया महिला सशक्तीकरण को दर्शाने वाला वीडियो, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा ?

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में हर एक पार्टी अपनी तैयारियों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ रही। चुनाव से पहले बैनर-पोस्टर की होड़ मची हुई और सोशल मीडिया पर भी चुनाव से पहले संग्राम देखा जा सकता है। अब चुनाव कौन जीतता है इसका फैसला तो नतीजे करेंगे लेकिन हर पार्टी जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग प्रयासों में जुटी हुई है।


इसी के बीच अब यूपी कांग्रेस की प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर पर महिलाओं की ताकत को दिखाने वाली एक वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो का टाइटल ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ रखा गया है जिसके बाद से प्रियंका गांधी काफी चर्चा में आ गई है।

हर कोई प्रियंका गांधी की तारीफें करते हुए नहीं थक रहा। इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्टा और ऋचा भट्ट ने भी अपना प्यार दिखाते हुए अपनी-अपनी राय दी है।

दरअसल प्रियंका गांधी ने यह वीडियो बीते बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ बदलाव की आवाज है, एक नई राजनीति की शुरुआत है। लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं”

Advertisement

बता दें कि प्रियंका गांधी द्वारा साझा किए गए इस वीडियों में महिला सशक्तीकरण की झलक दिखाते हुए दर्शाया गया है कि आज की महिलाएं किसी से कम नहीं है, अगर वह घर संभाल सकती है तो देश भी संभाल सकती है।

प्रियंका गांधी के द्वारा साझा किए जाने के बाद से अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इस वीडियो की तारीफें कर रहा है।

इसी बीच प्रियंका गांधी के वीडियो वाले ट्वीट को बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि, ‘यह बहुत पसंद आया! दृश्य, संगीत, संदेश और भावना।’

इसके अलावा अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लिखा कि, “मुझे यह वीडियो बहुत पसंद है। और भी महिलाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए।”

बताते चलें कि, यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में महिलाओं के लिए भी एक अलग स्थान रखा है, जिसमें लिखा गया है कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत तक का आरक्षण दिया जाएगा, वहीं बारहवीं क्लास की हर छात्रा को एक स्मार्टफोन दिया जाएगा और ग्रेजुएशन करने वाली हर लड़की को स्कूटी दी जाएगी।

इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का भी वादा किया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles