29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार

ऐसा लगता है कि अखिलेश यादव अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आजमगढ़ से लोकसभा सांसद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव कब है-

यूपी चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया जाऐगा। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान किया जाऐगा। हालांकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आऐंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी जो बाद में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगी। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा। पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होनी है।

कितनी सिटो पर होगा चुनाव-

उत्तर प्रदेश विधान सभा के (403 सीटों) 403 सदस्यों का चुनाव करने के लिए उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक सात चरणों में विधान सभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। 2017 में निर्वाचित वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त होगा। चुनाव के समय श्री योगी आदित्यनाथ जी के मौजूदा मुख्यमंत्री होने की उम्मीद है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2017 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्य में सरकार बनाई थी।

किसको मिल सकती हैं कितनी सीटें-

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को 230 से 235 सीटें मिलने के कायास लगाए जा रहें है। वहीं सपा को 160 से 165 सीटें व बीएसपी को 2 से 5 सीटें और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बना सकते है। अखिलेश यादव की सीटें बढ़ सकती है लेकिन वो बहुमत से दूर ही रहेंगे। गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ जीत दर्ज करेंगे।

Advertisement

आज (19 जनवरी) दोपहर 1 बजे अखिलेश यादव अपनी पार्टी के कार्यालय लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगे। वो उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अपनी सीट और पार्टी के दृष्टिकोण को लेकर जानकारी साझा करने की संभावना है। हालांकि एक और दिलचस्प घटनाक्रम में अखिलेश की भाभी अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles