29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: घर में नल का टपकना देता है आपको इस तरह के धन की हानि संकेत, पढ़े पूरी जानकारी!

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना गया है, घर के निर्माण से लेकर घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा सीधा कनेक्शन वास्तु से होता है। यदि घर का वास्तु खराब होता है तो घर के सदस्यों को हानी, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और कारोबार में घाटा देखने को मिलता है। वहीं यदि घर में वास्तु ठीक हो तो घर के सदस्यों से बिमारियां दूर रहती है, घर में सुख समृद्धि और कारोबार में लाभ होता है। आज हम आपको घर में नल से पानी टपकने का वास्तु से किस तरह संबंध है इस बारे में बताएंगे, नल से पानी टपकना किस प्रकार से आपके परिवार के लिए अशुभ है इस पर बात करेंगे।

हमारे घरों में जगह जगह पानी के नल लगे हुए हैं, कई बार हमारी आंखों के सामने नल टपकता है तो हम उसे अनदेखा करके एक सामान्य बात मान कर के भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु के अनुसार इसे बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है, तो इसे समय से ठीक करवाना ही बेहतर होगा। नलों से टपकता हुआ पानी वास्तु की दृष्टि से अशुभ माना गया है। इसका व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है।

Table of Contents

आर्थिक स्थिति होती है खराब

अकसर बाथरूम या किचन में लगे नलों में से बूंद-बूंद करके पानी टपकता रहता है। इसे अधिकतर हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ये नकारात्मकता का कारण बनते हैं। बेकार में पानी बहाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि अगर इस तरह से बेवजह बूंद-बूंद करके पानी बहता है, तो इससे घर के फिजूल खर्चों में बढ़ोतरी होने लगती है। इसलिए खराब टोटियों को जल्द ठीक करवाना चाहिए। ताकि पैसे को पानी की तरह बहने से रोका जा सके।

Advertisement

बहता पानी देता है ये संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार नलों में से पानी का टपकना इस बात की ओर इशारा करता है कि कहीं न कहीं घर या व्यापार में ज्यादा धन की खपत हो सकती है। कुल मिलाकर धन की हानि होने का संकेत होता है‌।

रसोई के टपकते नल देते हैं संकेत

वास्तु के अनुसार रसोई में नल का टपकना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। रसोई में अग्नि का वास होता है, पानी और अग्नि के साथ मिल जाने से व्यक्ति के जीवन में अनावश्यक परेशानियां खड़ी हो जाती हैं और फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है।

इस दिशा में रखें पानी की टंकी

वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने की एक सही दिशा होती है। इसी प्रकार पानी की टंकी उत्तर-पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है। वहीं, दक्षिण-पश्चिन दिशा में भूलकर भी पानी की टंकी नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में पानी की टंकी रखने से व्यक्ति के जीवन में कर्ज की समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

ये भी पढ़े – शनि-पुष्य योग में यह खास उपाय करने से शनिदेव होते है प्रसन्न, जानिए कब है शुभ तिथि ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles