39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: इस दिशा में लगाएं दौड़ते घोड़ों की तस्वीर, कर्ज मुक्ति का है सबसे बेहतरीन उपाय!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। इससे जुड़ी कई चीजें सीधा हमारी जिदंगी पर असर डालती हैं। घर में कौन सी दिशा में क्या होना चाहिए और कौन सी दिशा में क्या नहीं होना चाहिए इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। वास्तु के अनुसार, घर में रखी हर चीज की एक सही दिशा होती है। अगर वह वस्तु गलत दिशा में रखी है तो आपको नुकसान पहुंचा सकती है और अगर ठीक जगह रखी है तो आपके घर को खुशियों से भी भर सकती है। आज हम जानेंगे वास्तु शास्त्र के मुताबिक किस दिशा में घोड़ों की तस्वीर लगाना आपके लिये फायदेमंद होती है।

वास्तु में दौड़ते घोड़ो को प्रगति और शक्ति का कारक माना जाता है और शास्त्रों में सात की संख्या को शुभ माना जाता है। इसलिए व्यापार स्थल पर इनकी तस्वीर लगाना शुभ रहता है इससे आपके व्यापार में तरक्की होती है। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से ये तस्वीर घर की किस दिशा में लगाई जानी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिये दक्षिण दिशा सबसे बेहतर दिशा मानी जाती है। दक्षिण के अलावा आप उत्तर दिशा में भी यह तस्वीर लगा सकते हैं। तस्वीर के अलावा आप घर या ऑफिस में दो घोड़ों के जोड़े की मूर्ति भी रख सकते हैं।

वहीं कहा जाता है कि यदि आप लाख कोशिशें के बाद भी कर्ज से मुक्त हो पाने में नाकाम है तो घर या दफ्तर के उत्तर–पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रख सकते हैं। यह आपको किसी भी गिफ्ट शॉप पर आसानी से मिल जायेगी।

Advertisement

इसके अलावा अगर आप चाहें तो घोड़े का जोड़ा घर के बेडरूम में भी रख सकते हैं। इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच सुख-शांति बनी रहती है और आपसी समझ भी अच्छी होती है, लेकिन अगर किसी वजह से आप दक्षिण या उत्तर दिशा में घोड़े की मूर्ति को नहीं रख पा रहे हैं तो उसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर ठीक उसके मुंह के सामने कोई खिड़की या दरवाजे हो।

ये भी पढ़े – वास्तु शास्त्र: घर में नल का टपकना देता है आपको इस तरह के धन की हानि संकेत, पढ़े पूरी जानकारी!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles