22.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

वापस आ रा है सबसे पॉपुलर चैट शो Coffe With Karan, जानें कब और कहां होगा रिलीज, साथ ही देखें शो का मजेदार वीडियो

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर चैट शो Coffe With Karan- Season 7 एक बार फिर वापस आ रहा है। ये शो फैंस के सबसे पंदीदा शो में से एक है। आपको बता दें कि यह शो 7 जुलाई से Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होने वाला है।

इस शो में सेलेब्स आते हैं और करण उनके साथ मजेदार गॉसिप करते हैं। शो के रिलीज होने पर फैंस की लंबे समय से नज़र थी। इस बात की जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए दी। इस प्रोमो में उन्होंने शो की ऑन एयर डेट भी बता दी है। करण जौहर के शो Coffe With Karan के प्रोमो में पुराने सीजन में नजर आए सेलेब्स की वीडियो क्लिप नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान, बिपाशा बसु, सैफ अली खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह जैसे तमाम सितारे नजर आ रहे हैं और ये सभी कह रहे हैं, ‘कौन?’ इसके बाद कुछ और सेलेब्स के वीडियोज हैं, जो ‘करण… करण.. करण’ कहते दिख रहे हैं। इसके बाद करण जौहर की एंट्री होती है और वह कहते हैं कि ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ फिर आ रहा है।

इस वीडियो के साथ शो के होस्ट ने कैप्शन में शो की रिलीज डेट बताई है। साथ ही उन्होंने कहा, ‘अनुमान लगाइए इस बार कौन आ रहा है। और इस बार पाईपलाइन में बहुत बड़े स्टार्स है। कॉफी विद करण सीजन सात हॉट स्टार पर 7 जुलाई से शुरू हो रहा है।’ जिसके बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बताना भी शुरू कर दिया है कि इस बार शो में वो किस-किस क को देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़े – जानिए ऐसा क्या हुआ था उस आधी रात को जिसने सलमान खान और ऐश्वर्या के रिश्ते में ला दी थी दरार ?

Advertisement

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles