23.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: अगर आप भी अपने घर में कर रहे हैं इस तरह की गलतियां तो जल्दी करें सुधार, वरना उठाना पड़ सकता है नुक्सान!

वास्तु के अनुसार अक्सर कई लोग ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी कीमत उन्हें आर्थिक और शारीरिक दिक्कतों का सामना करके चुकानी पड़ती है। कई लोगों को ऐसी आदतें होती हैं, जो वास्तु के मुताबिक ठीक नहीं मानी जाती है। दरअसल, वास्तु में घर को व्यवस्थित करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं और इनकी अनदेखी वास्तु दोष का कारण बन सकते हैं। हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से हमारी लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

बिस्तर पर खाना

आज के दौर में ज्यादातर लोग बिस्तर पर बैठ कर खाना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। कहां जाता हैं कि इससे अनाज का अपमान होता है। इतना ही नहीं ये गलती करने से घर में अशांति का माहौल भी रहता है। मान्यता है कि बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से बीमारियां भी हमें अपनी चपेट में ले लती हैं। अगर आपको भी ऐसी आदत हैं, तो इसे सुधार लें, जमीन पर बैठकर खाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

जूठे बर्तन

Advertisement

अक्सर महिलाएं रात में किचन में जूठे बर्तन छोड़ देती हैं, इसके पीछे उनका आलस या फिर अन्य वजहें हो सकती हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक अगर ये गलती कई बार दोहराई जाए, तो इससे भी तरक्की के रुकने के आसार बनते हैं। कहते हैं कि रसोई में जूठे बर्तन छोड़ने से मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। इतना ही नहीं जूठे बर्तनों से नेगेटिव एनर्जी भी निकलती है, जो स्ट्रेस का कारण बनती है। अगर आप बर्तनों को धोने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें पानी से साफ करके ऐसे ही छोड़ सकती हैं।

मंदिर से जुड़ा वास्तु दोष

घर का मंदिर वो स्थान है, जहां से हमारे हर तरह के दुखों से निवारण पाया जा सकता है। कभी-कभी लोग मंदिर से जुड़ी भी कई गलतियां कर देते हैं। वास्तु के मुताबिक मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां आमने-सामने नहीं होनी चाहिए। साथ ही घर के पूर्वजों की तस्वीरें भी मंदिर में स्थापित करने से परहेज करना चाहिए। ये कॉमन सी गलतियां हैं, जिन्हें करने से पहले लोग सोचते भी नहीं हैं या फिर उन्हें पता नहीं होता। इन गलतियों के कारण धन की हानि और तरक्की के रुकने जैसे हालात बन जाते हैं।

झाड़ू से जुड़ा वास्तु दोष

मान्यता है कि झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से होता है और इसका अपमान धन की देवी मां लक्ष्मी के अपमान के बराबर माना जाता है। घर में झाड़ू को कभी भी आंखों के सामने नहीं रखना चाहिए, लेकिन फिर भी लोग इस गलती को हमेशा दोहराते रहते हैं। इतना नहीं झाड़ू पर पैर लगना भी अशुभ माना जाता है। किचन में झाड़ू रखने से भी धन की हानि और तरक्की पर बुरा असर पड़ता है, झाड़ू से जुड़ी इन गलतियों को करने से बचें।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles