31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वास्तु शास्त्र: इस दिशा में पिरामिड रखने से घर में आती है सुख-समृद्धि, होती हैं आर्थिक तंगी दूर!

नई दिल्ली: अक्सर अपने घर में दिन रात एक करके भी कई लोग घर में सुख शांति और समृद्धि लाने में नाकाम होते हैं। लाख तरह के प्रयासों के बाद भी घर में आर्थिक स्थिति सुधरने पर नहीं आती है। वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे जीवन में क्लेश, आर्थिक तंगी और बीमारियों का वास होता है। साथ ही जीवन में दरिद्री छा जाती है। वहीं जिस जगह दरिद्री छा जाती है वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं।

वहीं घर या ऑफिस में चीजों के रखने की दिशा गलत हो या फिर कोई गलत सामान रखा हुआ है तो वास्तु दोष का खतरा रहता है। इससे वहां रहने वाले लोगों की प्रगति नहीं हो पाती और वहां हमेशा धन का अभाव बना रहता है। ऐसे लोगों को मानसिक तनाव,स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और एकाग्रता में कमी हो सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए पिरामिड का इस्तेमाल असरदायी हो सकता है। तो आइए जानते हैं पिरामिड के बारे में और किस दिशा में इसको स्थापित करना रहता है शुभ

BEGLOBAL

इस दिशा में रखें पिरामिड

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पिरामिड को उत्तर दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है। पिरामिड को स्थापित करने से घर में आर्थिक संपन्नता और सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार दक्षिण दिशा में पिरामिड स्थापित करने से गुप्त शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही पकाक्रम में वृद्धि होती है। वहीं, जो लोग पूर्व दिशा में पिरामिड रखते हैं तो इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और यश की प्राप्ति होती है।

किस स्थिति में कौन-से पिरामिड का करें प्रयोग

वास्तु के अनुसार जिन बच्चों का पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगता है या फिर एकाग्रता की कमी है उन्हें अपनी स्टडी टेबल पर पिरामिड स्थापित करना चाहिए। इससे एकाग्रता बढ़ेगी , साथ ही कहा जाता है कि अगर क्रिस्टल का पिरामिड रखेंगे तो पढ़ने में मन लगेगा और बेहतर परिणाम मिलेंगे।

इसके अलावा, जो लोग पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, अगर वो गिलास या लोटा जिससे पानी पीते हैं, उसके ऊपर पिरामिड रखते हैं तो इससे उनकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है।

यदि आप यश-कीर्ति पाना चाहते हैं तो घर की पूर्व दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। यदि आपके परिवार में किसी को गलत आदते लग गई हैं तो भी घर में पिरामिड रखने से लाभ मिलता है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL