35.8 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: घर में लगाएंगे इस तरह की इन रंगों की तस्वीरें, तो मिलेंगे बेहद हैरान कर देने वाले फायदे!

नई दिल्ली: घर में कौन‌ सी वस्तु कहां रखी गई है इसका वास्तु शास्त्र में बेहद महत्व है। वास्तु शास्त्र दिशा का शुभ या अशुभ होना भी बताता है। ऐसे में लोग इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उनके घर में जो कुछ भी हो वह सही दिशा में रखा हो। कई लोग तो अपने ऑफिस या घर को बनाते भी वक्त भी वास्तु का खास ख्याल रखते हैं। अगर आप भी वास्तु में विश्वास रखते हैं तो आपको जरूर जानना चाहिए कि वास्तु के अनुसार घर में लगाई जाने वाली तस्वीर भी घर पर बहुत असर डालती हैं। इसलिए घर में हर कमरे को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रंगों की तस्वीर लगानी चाहिए।

प्रकृति से संबंधित रंग की तस्वीर लगाई जाती तो यह घर में रहने वाले सदस्यों के लिए बिजनेस, पढ़ाई, धन लाभ जैसे कई सुनहरे अवसरों के आगमन का कारण बन सकती है। बेडरूम में यदि लाल या गुलाबी रंग की तस्वीर लगाई जाये तो पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास बना रहता है। तकरार की गुंजाइश कम हो जाती है।

इसके अलावा स्टडी रूम में हल्के भूरे या हल्के नीले रंग की तस्वीर लगाना अच्छा रहता है। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है और तस्वीर को देखकर उन्हें सुखद अहसास होता है। जबकि बच्चों के सोने के कमरे में नारंगी या बैंगनी रंग की तस्वीर लगानी चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles