36.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

विजय देवरकोंडा की इस हरकत पर मचा बवाल, लोगों ने कह दी ये बात ?

साउथ के जाने-माने सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपने फैंस के बीच काफी फैमस है विजय को उनके बेबाक और बिंदार अंदाज के लिए जाना जाता है। फिलहाल विजय अपनी आने वाली फिल्म लाइगर के प्रमोशन में बीजी है।

लेकिन इसी के बीच विजय ने एक ऐसी हरकत कर दी जो कि लोगों को पसंद नहीं आई और विजय सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। बता दें कि विजय की इस हरकत के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

अब विजय भी कहा शांत रहने वाले थे अपने विवाद को देखते हुए विजय भी उतर गए मैदान में और उन्होंने भी इसका करारा जवाब दिया। तो आइए अब आपको विस्तार से बताते है कि आखिर यह विवाद क्या है और वह कैसे इसमें फंस गए।

आखिर क्या है विवाद ?

Advertisement

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि, विजय अपनी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए मुंबई आए थे। इस दौरान उन्हें एक पत्रकार ने कहा कि फिल्म टैक्सीवाला के समय वह विजय का एक इंटरव्यू ले चुके है।

लेकिन आज विजय बहुत बड़े स्टार बन चुके है तो उन्हें विजय से कोई भी सवाल करते हुए झिझक महसूस हो रही है। इसी को लेकर विजय ने कहा कि इंटरव्यू छोड़कर आइए पहले आपको रिलेक्स करते है।

इसके बाद विजय ने यह कहते हुए अपने पैर सामने रखी हुई टैबल पर रख दिए और कहा कि आप भी ऐसा किजिए इससे आपको कोई झिझक नहीं होगी। फिर क्या था लोगों को विजय की यह हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर विजय की वह तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही विजय की आने वाली फिल्म लाइगर पर भी निशाना साधने लगे।

विजय देवरकोंडा ने लोगों को दिया ये जवाब ?

जब ट्रोलिंग का सिलसिला बढ़ने लगा तो विजय भी कहां शांत रहने वाले थे। इसके बाद विजय भी मैदान में उतर गए और अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लोगों को जवाब देते हुए कहा कि, हमेशा ऐसा होता है जब कोई आगे बढ़ता है तो लोग उसकी टांग खिंचने लगते है।

लेकिन ऐसे में डरना नहीं चाहिए अगर आप सही हो तो आपको उस परिस्थिति का डटकर सामना करना चाहिए। अपने आप भगवान और लोग आपका साथ देने लगेंगे। बताते चलें कि विजय की आने वाली फिल्म का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है और यह फिल्म आपको आने वाली 25 अगस्त को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles