37.8 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

जब पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा को कहा पाखंडी, जानिए आगे फिर क्या हुआ ?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है और दुनियाभर में उनको चाहने वाले फैंस मौजूद है। इसके अलावा वह अपनी फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों का विषय बनी रहती है।

इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा को अपनी हाजिर जवाबी को लेकर भी जाना जाता है और इसके लिए उन्हें कई लोगों से ब्यूटी विथ ब्रेन का टाइटल भी मिल चुका है क्योंकि उनका जवाब देने का तरीका सबसे अलग होता है।

लेकिन इसी के बीच ऐसा क्या हुआ कि एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा को पाखंडी कह दिया आखिर प्रियंका ने ऐसा क्या कह दिया कि उन्हें यह सब सुनने को मिल रहा है। तो हमारे साथ बने रहें आपको हमारी पोस्ट में इसका भी जवाब मिल जाएगा।

आखिर क्यों फिर लोग प्रियंका के फैन हुए ?

Advertisement

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा के जवाब देने का हर कोई फैन है लेकिन एक इंवेंट के दौरान प्रियंका का सामना एक पाकिस्तानी महिला से हुआ जिसने प्रियंका के मुंह पर उन्हें पाखंडी कह दिया और कई गंभीर आरोप भी लगा दिए।

इसके बाद प्रियंका ने अपने तरीके से पाकिस्तानी महिला को ऐसा जवाब दिया कि वो मुंह ताकती रह गई और उनके जवाब ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन खबर में आगे बढ़ने से पहले हम आपको बता दें कि यह घटना आज कल की नहीं।

बल्कि पुरानी है लेकिन यह अब सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो रही है कि हमने सोचा कि हम आपको भी इसकी पूरी जानकारी दे देते है।

वीडियो कितना पुराना ?

खबर में आगे बढ़ने से पहले आपका यह जानना जरूरी है कि आखिर यह वीडियो कितना पुराना है तो हम आपको बता दें कि यह वीडियो करीब तीन साल पुराना है जो कि अब लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में क्या कहा पाकिस्तानी महिला ने ?

दरअसल वायरल हुआ वीडियो साल 2019 का है जब प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट में एक गेस्ट बनकर पहुंची थी इस इवेंट का नाम Beautycon Los Angeles था। जहां पर प्रियंका लोगों के सवालों का जवाब दे रही थी।

आप पाखंडी है ?

तभी एक पाकिस्तानी महिला जिसका नाम आयशा बताया जा रहा है ने माइक लिया और प्रियंका से एक उनके पुराने ट्वीट को लेकर सवाल पुछा जो कि सर्जिकल स्ट्राइक पर था। उस पाकिस्तानी महिला ने कहा कि आपकी पड़ोसी एक पाकिस्तानी होने के नाते मुझे पता है कि आप पाखंड़ी हैं।

इस दौरान उस महिला ने कहा कि आप यूएन की गुडविल अम्बैसेडर हैं तो आप भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर ‘जय हिंद’ कैसे ट्वीट कर सकती हैं। आप क्या भारत-पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ये दिया जवाब ?

इसके बाद बारी आई प्रियंका के जवाब कि उनका जवाब लोगों को इतना अच्छा लगा कि लोग फिर से उनकी इस अदा के फैन हो गए। अपने आप को पाखंडी कहने वाली महिला को उन्होंने प्यार से जवाब देते हुए कहा कि मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं। मैं भारत से हूं। मैं भी वॉर को पसंद नहीं करती। लेकिन साथ ही मैं एक देशभक्त भी हूं।

प्रियंका ने आगे कहा कि, फिर भी अगर मेरे इस ट्वीट से मेरे चाहने वालों को बुरा लगा तो उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहुंगी क्योंकि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हमें चलना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि आप मुझ पर चिल्लाकर बोल रही हैं। चिल्लाओ बिल्कुल मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles