25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

इन घरेलू नुस्खों से चुटकियों में चला जाएगा आपके घुटने का दर्द, पढ़े पूरी जानकारी!

नई दिल्ली: घुटने में दर्द होना आज एक आम समस्या बन गया है। भारत में हर तीसरा व्यक्ति इस बीमारी का शिकार है और बढ़ती उम्र के साथ यह बीमारी सामान्य हो गई है। आज ये हालात हैं कि जो भी व्यक्ति 40 साल की उम्र पूरी करता है, उसे घुटनों में दर्द होना महसूस होने लगता है। खासकर, सर्दियों के मौसम में ये दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है। घुटनों के दर्द की समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी तकलीफ और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपको कठिन एक्सरसाइज करने से भी बचना चाहिए साथ ही अपने खानपान का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

अक्सर आप इस दर्द से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावे आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी घुटनों में दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो घरेलू उपाय साथ ही जानिए इसे किस तरह सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है-

घुटनों के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय

• मेथी दाने

Advertisement

घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए आप मेथी दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना आधा चम्मच मेथी दाने का पाउडर खाना खाने के बाद सुबह और शाम गर्म पानी के साथ सेवन करें। आप चाहें तो रात में आधा चम्मच मेथी दाने को आधा गिलास पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं। फिर सुबह खाली पेट इसको चबाकर खाने के बाद पानी पी लें। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।

• हल्दी वाला दूध

जोड़ों के दर्द में हल्दी दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आपको काफी आराम मिलेगा। इसके लिए एक ग्लास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले पिएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

• सेब का सिरका

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड के साथ-साथ पेन रिलीविंग गुण भी पाए जाते हैं, जोकि घुटने के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए खाना खाने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर दिन में 2 बार पिएं। इससे आपको बेहद लाभ मिलेगा।

• अदरक

अदरक भी घुटनों के दर्द से आराम दिलाने में काफी मदद करता है। इसके लिए आप अदरक की चाय, सब्जी, चटनी, अचार आदि के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। इससे न केवल आपको घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा बल्कि ये अन्य जोड़ों के दर्द, सूजन के साथ खांसी-जुकाम और सांस में भी राहत मिलेगी।

• एलोवेरा

ऐलोवेरा घुटनों के दर्द या फिर अन्य जोड़ों के दर्द में काफी फायदा पहुंचाता है। इसके लिए आप एलोवेरा का गूदा निकालकर इसमें हल्दी पाउडर मिला दें। फिर इसे गर्म कर लें उसके बाद दर्द वाली जगह पर बांध लें। ऐसा करने से आपको दर्द और सूजन में जल्दी आराम मिल सकता है।

• शहद, घी और त्रिफला

शहद, घी और त्रिफला पाउडर का सेवन करने से घुटने के दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिला लें। उसके बाद इसमें आधा चम्मच देशी घी भी मिलाएं। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिल सकता है।

• तुलसी का रस

अगर आपके घुटने में दर्द हो या फिर शरीर के किसी अन्य जगह तो इसमें तुलसी के रस का सेवन करना आपको बहुत फायदा पहुंचा सकता है। इसके लिए पहले एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस निकाल लें फिर इसको एक गिलास गुनगने पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको दर्द में आराम मिलेगा।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles