36.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

Year Beginner 2022: साल 2022 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्म, फैन्स कर रहे बेसब्री से इंतज़ार

साल 2020 के मुकाबले 2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल बॉलीवुड ने हमें एक से बढ़कर एक फिल्में दी। कोरोना के कारण सारे सिनेमाघर बंद थे, जिसकी वजह से सभी फिल्में OTT पर रिलीज होती थी। देश में कोरोना की स्थिती कम होते ही सारे सिनेमाघर खुलना भी शुरू हो गए। सिनेमाघरों के खुलते ही थिएटर्स में फिल्में भी रिलीज होने लगी हैं। अब बड़े बैनर वाली फिल्में थिएटर में ही आ रही हैं। कई फिल्मों का पोस्टकर रिलीज किया जा चुका है, अनुमान है कि वो फिल्में आने वाले साल में बड़े पर्दे नज़र आएंगी। नया साल शुरू होने में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। साल 2022 में बहुत सी ऐसी फिल्में आने वाली हैं जिनको लेकर फैन्स अभी से ही उत्साहित हैं। यहां जानें कौन सी हैं वो फिल्में।

  1. पृथ्वीराज
    बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर मेंसे एक अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। अनुमा लगया जा रहा है कि ये फिल्म जनवरी 2022 तक रिलीज हो सकती है। अक्षय कुमार अक्सर देश और देश की समस्याओं पर आधारित फिल्में ही करते हैं। इस बार अक्षय कुमार पहली बार एक पीरियड फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो भारत के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है, कि इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर नज़र आने वाली हैं।
  2. RRR
    डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने की ‘बाहुबली’ फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। अब दोबारा उनकी फिल्म ‘RRR’ जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में राम चरण, एन.टी.रामा राव जूनियर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और कई विदेशी सुपरस्टार्स नज़र आने वाले हैं। ये बहुत ही बड़ी फिल्म है और इसे भी जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।
  3. राधे श्याम
    प्रभास इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उन्हें फिल्म ‘बाहुबली’ में काफी प्यार दिया गया था। ‘बाहुबली’ की सफलता को देखा जाए तो नॉर्थ इंडिया से लेकर विदेशों तक प्रभास ने अपने कई फैन्स बना लिए हैं। अब जनवरी 2022 में ही उनकी फिल्म राधे श्याम रिलीज होने वाली है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर कही जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी।
  4. गंगूबाई काठियावाड़ी
    डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मुंबई की माफिया क्वीन की कहानी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार काफी अलग नज़र आ रहा है। फैन्स उनके इस लुक को काफी पसमद कर रहे हैं। इसकी कहानी को एस.हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ से लिया गया है जो सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म फरवरी 2022 में रिलीज होगी।
  5. जयेशभाई जोरदार
    इन दिनों एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म 83 के लिए छाए हुए हैं। वो हर बार अपने किरदार में कुछ अलग ही लेकर आते हैं। फरवरी 2022 में उनकी एक फिल्म जयेशभाई जोरदार भी आने वाली है। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें टाइटल रोल रणवीर सिंह कर रहे हैं। इसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस फिल्म की कहानी उस इंसान पर आधारित है जो पुरुष और महिलाएं के लिए समान अधिकारों की बात करता है।
  6. बच्चन पांडे
    अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म बच्चन पांडे मार्च 2022 तक सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक देख कर अक्षय कुमार को पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया था। अक्षय कुमार बिल्कुल ही अलग लुक में नज़र आ रहे थे। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसके मार्च 2022 में रिलीज होने की गुंजाइश की जा रही है। अभी तक इसकी कहानी को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है।
  7. भूल भुलैया 2
    कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, परेश रावल और तबू की फिल्म भूल भुलैया 2 मार्च 2022 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2007 में आई की हॉरर कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है। इसे अनीस बाज्मी ने डायरेक्ट किया है।
  8. धाकड़
    बॉलीवुड की दबंग एक्टर्स कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ अप्रैल 2022 में रिलीज हो सकती है। यह एक एक्शन फिल्म होगी जिसमें कंगना कई सारे स्टंट्स करती दिखाई देंगी। कंगना रनौत ने इस फिल्म के बारे में कई बार बात की है और उनका मानना है कि ये अभी तक के सभी रोल्स से अलग रोल होगा।
  9. भेड़िया
    वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया अप्रैल 2022 में रिलीज होगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्मे है, कहा जा रहा है कि यह फिल्म फिल्म ‘स्त्री’ और ‘रूही’ की तरह ही होगी।
  10. लाल सिंह चड्ढा
    आमिर खान और करीना कपूर लाल सिंह चड्ढा अप्रैल 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर खान काफी अलग लुक में नज़र आ रहे हैं। ये फिल्म अलग-अलग जगहों पर शूट की गई है और एक सरदार की कहानी इसमें बताई जाएगी।
  11. जुग जुग जियो
    अनिल कपूर, नीतू सिंह, कियारा आडवाणी और वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो जून 2022 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है और नीतू सिंह इसमें बहुत दिनों बाद वापसी करती नजर आ रही हैं।
  12. मैदान
    अजय देवगन की फिल्म मैदान जून 2022 में रिलीज हो सकती है। ‘मैदान’ एक स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म है जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। ये भारतीय फुटबॉल के गोल्डन समय की फिल्म होगी जब 1952 से 1962 के दौर में फुटबॉल को लेकर भारत का नाम बहुत ऊंचा था। अजय देवगन इस फिल्म में स्पोर्ट्स कोच की भूमिका में दिखेंगे।
  13. एक विलन रिटर्न
    आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्राहिम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की फिल्म एक विलन रिटर्न जुलाई 2022 में आ सकती है। यह फिल्म साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलन’ पर ही आधारित है। इसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।
  14. रक्षा बंधन
    भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन अगस्त 2022 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में भाई-बहन के बॉन्ड को बताया जाएगा और ‘रांझणा’ फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय की ये फिल्म परिवार के रिश्तों पर आधारित होगी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles