35.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

साल 2021 में ये बनी भारत की सबसे अमीर महिलाएं, जानें लिस्ट

सावित्री जिंदल, ओपी जिंदल ग्रुप चेयरपर्सन
ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। इस साल उनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन डॉलर (लगभग ₹ 13.46 लाख करोड़) है।

विनोद राय गुप्ता, हैवेल्स इंडिया
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला 76 वर्षीय विनोद राय गुप्ता हैं। इस साल उनकी संपत्ति दोगुनी होकर 7.6 अरब डॉलर (करीब ₹ 5.68 लाख करोड़) हो गई है।

लीना तिवारी, फार्मा कंपनी USV इंडिया चेयरपर्सन
भारत की सबसे अमीर महिला में तीसरे स्थान पर हैं लीना तिवारी। पिछले साल से उनकी कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर से बढ़कर 4.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं।

दिव्या गोकुलनाथ, बायजूस को-फाउंडर
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार बायजूस की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। एक साल पहले उनकी नेट वर्थ 3.05 अरब डॉलर थी, और अब 2021 में 4.05 अरब डॉलर हो गई है।

Advertisement

किरण मजूमदार शॉ, बायोकॉन फाउंडर
भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में किरण मजूमदार पांचवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.9 अरब डॉलर है।

मल्लिका श्रीनिवासन, TAFE चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर
ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर मल्लिका श्रीनिवासन भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं। मल्लिका की कुल संपत्ति 2.89 अरब डॉलर है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles