30.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

भीगे हुए अखरोट के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, जाने इसके सेवन का सही तरीका!

नई दिल्ली: सर्दियों में हम ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते है जिससे हमारे शरीर में इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है व डाइजेशन सिस्टम भी ठीक बना रहता है। अखरोट को ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में अपने गुणों की बदौलत विटामिन्स का राजा कहा जाता है। फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट सिर्फ ब्रेन हेल्थ और मेमोरी के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि हमारी संपू्र्ण हेल्थ के लिए लाभकारी है। आप अगर अखरोट को भिगोकर खाते हैं तो इसके आश्चर्यजनक परिणाम सामने आते हैं। वहीं कुछ लोगों को अखरोट के सेवन के सही तरीके को लेकर कंफ्यूजन होती है, जिससे अखरोट फायदे की जगह नुकसान कर देता है। आइए, जानते हैं कि एक दिन में कितने और किस तरह अखरोट का सेवन करना चाहिए।

अखरोट में होते हैं ये पोषक तत्व

आपको बता दें, अखरोट का एक कप यानी 30 ग्राम में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा 3.89 ग्राम, शुगर 1 ग्राम, फाइबर 2 ग्राम, आयरन 0.72 मिलीग्राम, प्रोटीन 5 ग्राम और फैट्स 20 ग्राम होते हैं। उसमें फॉस्पोरस, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, कॉपर, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स समेत विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स की वजह से अखरोट दिल के लिए अच्छा समझा जाता है।

भिगाए हुए अखरोट फायदे

  • डायबिटीज में फायदेमंद।
  • कब्ज दूर कर पाचन में मददगार।
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है अखरोट।
  • हार्ट को हेल्दी रखता है अखरोट।
  • कैंसर के खतरे को कम करता है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाता है अखरोट।
  • तनाव कम करने में मददगार।
  • वजन कम करने में मददगार।

एक दिन में केवल इतने अखरोटों का करे सेवन

एक दिन में 1-2 अखरोट खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। आपकी इम्यूनिटी या डाइजेशन अगर कमजोर है, तो आप एक दिन में सिर्फ एक ही अखरोट का सेवन करना चाहिए। अखरोट को खाने का सबसे बेस्ट तरीका है कि एक अखरोट को रात भर भिगोकर छोड़ देना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भिगोए हुए अखरोट और अन्य नट्स शरीर में संपूर्ण कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। प्रेगनेंट महिलाओं को भी अखरोट भिगोने के बाद खाना चाहिए। सुबह अखरोट का इस्तेमाल करने से थकान दूर होती है और ब्लड प्रेशर का शरीर में लेवल नियंत्रित रहता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles