Advertisement

तबीयत बिगड़ने पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को AIIMS में कराया गया भर्ती।

0
2464

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह की अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, ‘दो दिन पहले ही डॉ. मनमोहन सिंह जी को बुखार आया था जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस दौरान उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।’ एम्स कार्डियो टावर में डॉ. नितीश नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम के द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह का इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि, इसी साल अप्रैल माह में डॉ. मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए थे लेकिन कुछ समय एम्स में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने चार मार्च और तीन अप्रैल को अपने कोरोना के दोनों टीकों की खुराक ले ली थी। इससे पहले भी साल 2020 में एक नई दवा से रिएक्शन के चलते उन्हें बुखार हो गया था, जिसके बाद एम्स में कई दिनों तक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

BEGLOBAL

बताते चलें कि, डॉ. मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं और उन्होंने साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री का कार्यभार भी संभाला था। इस बीच साल 2009 में दिल्ली के एम्स में उनकी हृदय की बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here