Advertisement

Year Ender: जानें उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने फतेह किया साल 2021

0
2631

साल 2021 अब खत्म होने वाला है, यह साल काफी अलग रहा। किसी ने अपनों को खो दिया तो किसी के लिए यह साल काफी खास रहा और कुछ अलग लेकर आया। किसी का व्यापार खत्म हुआ, तो किसी ने देश में अपना अलग नाम बनाया। महिलाओं की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं ने काफी तरक्की की है। एक वक्त था, जब महिलाओं को आगे बढ़ने से कुछ अलग करने से रोका जाता था। लेकिन सारी रोक-टोक को तोड़ कर, दुनिया से लड़कर महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम किया है। इस साल की बात करें तो साल 2021 में भारतीय महिलाओं ने ऐसे कई कीर्तिमान हासिल किए, जो आज लाखों महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। इन महिलाओं ने यह साबित किया है कि किसी भी चीज को पाना नामुमकिन नहीं है और आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। किसी ने खेल में तो किसी ने कला की दुनिया में, देश की बेटियों ने यह बात हर कदम पर साबित की है कि हम किसी से कम नहीं। यहां जानें उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने साल 2021 को अपने नाम किया।

लीना नायर
महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली लीना नायर ने फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया।

फाल्गुनी नायर
नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला करोड़पति बनने पर इतिहास रचा है। फाल्गुनी ने 50 साल की उम्र में ना सिर्फ कंपनी में शेयर होल्डर और फाउंडर हैं बल्कि वो 7 अन्य प्रमोटर्स के जरिए कंपनी की कमान संभालती हैं।

BEGLOBAL

अवनी लखेरा
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की शूटर 19 वर्षीया अवनी लेखरा ने इतिहास रचा। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ-साथ अवनी ने पैरालंपिक का 249.6 का रिकॉर्ड भी बनाया है।

मंजम्मा जोगती
मंजम्मा जोगती ट्रांसजेंडर फोक आर्टिस्ट हैं, जिन्हें इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

भूरी बाई
आदिवासी समुदाय से आने वाली भूरी बाई, मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पिटोल गांव की रहने वाली हैं। भूरी बाई को भील आर्ट’ को रिवाइव करने के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

रमनजोत कौर
पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली रमनजोत कौर ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर सूर्य नमस्कार करके एक तरह का रिकॉर्ड बनाया। 25 वर्षीय छात्रा ने पर्वतारोहण अभियान के दौरान इस चोटी पर चढ़कर पर सूर्य नमस्कार किया था।

जसवंतीबेन जमनादास पोपट
91 साल की जसवंती बेन पोपट, जिन्होने लिज्जत पापड़ की शुरुआत करके उसे भारत का सबसे बड़ा पापड़ ब्रान्ड बनाने का श्रेय जाता है, उन्हें भी पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

इनके अलावा वेटलिफ्टर मीराबाई चानू बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम आगे किया है। वहीं, हरनाज संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल कर के भारत का नाम रौशन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here