Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव: प्रियंका गांधी ने किया बड़ा वादा, कहा कांग्रेस की सरकार बनते ही “यूपी में इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी”

0
2372

यूपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे है, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी घोषणाएं जनता के समक्ष रखनी शुरू कर दी है। इसी के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की घोषणा कर दी है। यह कांग्रेस का महिलाओं को आकर्षित कर उनके वोट अपनी तरफ करने का एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

बता दें कि, प्रियंका गांधी ने यह घोषणा आज एक वीडियो साझा करते हुए कि, प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।”
इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी और बीते मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि, सभी महिलाएं जो व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हैं, उनको आगे आने और चुनाव लड़ने का हम स्वागत करते है। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में भी घोषणा करी थी कि, कोई भी महिला जो चुनाव लड़ना चाहती है वह 15 नवंबर तक अपना आवेदन दे सकती है।

BEGLOBAL

बता दें कि, इसपर राहुल गांधी ने भी हिंदी में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, “देश की बेटी कहती है- अपनी मेहनत से, शिक्षा की ताकत से, सही आरक्षण से मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूं। लड़की हूं लड़ सकती हूं। यूपी सिर्फ़ शुरुआत है।”


अब देखना यह होगा कि यूपी में कांग्रेस की यह घोषणा कितनी सफल साबित होती है, वैसे तो कांग्रेस साल 1989 से अब तक यूपी में सरकार बनाने में विफल रही है लेकिन अब आगे प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का क्या भविष्य होगा, यह तो अब नतीजों पर ही टिका हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here