Advertisement

घर में सुख-समृद्धि के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, अवश्य मिलेंगे लाभ, जानिए कब है तिथि और शुभ मुहूर्त ?

0
2521
Mahashivratri

महाशिवारात्रि के दिन किए जाने वाले व्रत और पूजा का भक्तों को कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है और इस दिन अगर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाए तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और उन पर आने वाले सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।

साल 2022 में महाशिवरात्रि की तिथि 1 मार्च 2022 को है और महाशिवरात्रि के दिन अगर आप कुछ उपाय करते तो इससे घर के वास्तु दोष भी दूर हो सकते है तो आइए उन उपायों के बारे में जानते है।

शिवलिंग के जल से घर में छिड़काव

BEGLOBAL

महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव जी का अभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग के जलढरी का जल घर पर ले आएं और ‘ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च’ मंत्र बोलते हुए पूरे घर में लाए गए जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

गृह क्लेश के लिए उपाय

अगर आप भी अपने घर में लगातार कलह-क्लेश, रोग या अन्य किसी समस्या से जूझ रहे है तो आप महाशिवरात्रि के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रूद्राभिषेक करें। इससे आपकी सभी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

इसके अलावा आप महाशिवरात्रि के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शिवजी के परिवार की फोटो लगाएं। ऐसा करने से भी आपके घर में शांति बनी रहेगी।

वास्तु दोष दूर करने के लिए उपाय

अगर आपके घर में वास्तु दोष हो तो आप महाशिवरात्रि के दिन अपने घर के पूरब या उत्तर-पश्चिम में एक बेल का पेड़ लगाएं और रोजाना इस पेड़ में जल चढ़ाएं। इससे आपके घर में मौजूद सभी वास्तु के दोषों का निवारण हो जाएगा।

इन तीन राशियों पर रहेगी शिव जी की विशेष कृपा ?

मेष राशि

महाशिवरात्रि के दिन से मेष राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरूआत होने जा रही है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस महाशिवरात्रि से मेष राशि वालों को भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होगी और उनकी किस्मत के सितारे और भी ज्यादा बुलंद हो जाएंगे।

सिंह राशि

इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन से सिंह राशि वाले लोगों के भी दिन बदलने वाले है। इस साल सिंह राशि वाले लोगों की भगवान शिव जी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें करियर में भी विशेष उपलब्धि मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए भी महाशिवरात्रि का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आप अपने हर काम में सफलता हासिल कर पाएंगे और कई माध्यमों से धन अर्जित कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here