26.7 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

रोजा रखने वाले लोग खुद को रखें फिट, फॉलो करे ये कुछ सरल टिप्स..

नई दिल्ली : बस कुछ ही दिनों में रमजान का महीना शुरू होने वाला है। इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के अनुसार यह रमजान का नौवा महीना है। आपको बता दें इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इन दिनों में वह बिना कुछ खाए पिए रहते है। रोजे में सुबह के समय सेहरी किया जाता है और शाम को इफ्तार होता है। इसके अलावा आपको बता दें, रमजान का महीना पूरा ही भीषण गर्मी से भरा होता है। इसको करने वाले लोगों को पूरे दिन बिना पानी के ही गुजारना पड़ता है जो वाक्य एक चुनौतीपूर्ण काम भी है। ऐसे में कई समस्याएं भी हो सकती है। लेकिन इस आर्टिकल में आज हम आपके लिए रमजान के महीने में खुद को फीट रखने के लिए कुछ टिप्स लेकर आए।

रोजा रखते वक्त फॉलो करें ये टिप्स

मुस्लिम लोग

ये भी पढ़े अगर आप भी जीवन में पाना चाहते हैं कामयाबी तो एक…

– रोजा रखने वाले लोगों को घर से कम निकलना चाहिए, क्योंकि रोजा रखने वाले लोग पूरे दिन में एक कतरा भी पानी का नहीं पीते। लेकिन यदि आप तेज धुप में ज्यादा देर तक रहते है तो इससे आपको चक्कर आने लगते है।

– रोजे वाले दिन आपको कोशिश करनी है कि आप खुद को ठंडा और हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए आप ठंडी और छायादार जगहों पर भी अधिकतर रह सकते है। आप प्यास और गर्मी से बचने के साथ साथ शरीर के तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए दिन में नहा भी सकते है।

– रोजे वाले दिन आपको तलने और भुनने वाली चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि रोजा रखने वाले लोगों का पूरे दिन खाली पेट रहता है और फिर अचानक से आप तली हुई या भुनी हुई चीजों को खा लेते है तो इससे आपके साथ पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।

Advertisement

– जब शाम के समय आप अपना रोजा खोल तो इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन और जूस, फल, सब्जियों को खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका शरीर स्वस्थ और हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है।

– सेहरी के दौरान आपको चाय और कॉफी से परहेज करना चाहिए। सुबह के समय आपको कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन चाहिए। खाना ऐसा खाएं जिसने पचने में ही काफी समय लगे, इससे आपको दिनभर थोड़ी थोड़ी एनर्जी मिलती रहती है।

ये भी पढ़े आज ही करें ये खास उपाय, फिजूल खर्चे से मिलेगी मुक्ति…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles