35.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानिए चाणक्य नीति की 10 बातें जिन्हें अपनाकर आप भी बदल सकते हैं अपना जीवन ?

महान विद्वान पंडित चाणक्य वो व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया था। चाणक्य ने अपनी नीतियों से एक आम बालक जिसका नाम चंद्रगुप्त था उसे मौर्य साम्राज्य का राजा बना दिया था।

इसी के चलते चाणक्य का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। चाणक्य को लेकर ऐसा कहा जाता है कि अगर उनकी नीतियों को कोई अपने जीवन में उतार ले तो वह बड़ी से बड़ी बाधाओं का चुटकी बजाकर सामना कर सकता है।

कई लोगों का मानना है कि उनकी नीतियां आज के समय में नहीं चल सकती लेकिन सच्चाई ये है कि चाणक्य ने हर समय को देखते हुए अपनी नीतियों का निर्माण किया था। उनकी नीतियां जितनी कारगर उस समय थी।

उतनी ही कारगर आज भी है बस आपको उन नीतियों को अच्छे से फॉलो करने की जरूरत है। इन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आज हम आपके लिए लेकर आए है। जिन्हें अपनाकर आप भी अपना बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए अब आपको बताते हैं कि कौनसी है ये नीतियां।

Advertisement

Table of Contents

कौन-सी है जीवन बदलने वाली चाणक्य नीति की 10 बातें ?

chanakya

अपने क्रोध पर संयम रखे

चाणक्य कहते हैं कि अगर आपको जीवन में बड़ी से बड़ी ऊचाइयों को छुना हो तो आपको सबसे पहले अपने क्रोध पर संयम रखना आना चाहिए। क्योंकि क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है जो कि किसी भी व्यक्ति की सोचने की ताकत को समाप्त कर देता है। अगर आप भी जीवन में सब कुछ पाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने क्रोध पर काबू रखना सीखें।

सदैव अनुशासन में रहें

जीवन में उपलब्धियां हासिल करने के लिए सबसे जरूरी होता है अनुशासन और जिसके जीवन में अनुशासन नहीं वह कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपका जीवन बदल जाए तो चाणक्य के अनुसार आपको अपने आप को अनुशासन में बांध कर रखना चाहिए।

ये भी पढ़े ये खास उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, जानिए क्या-क्या मिलते हैं लाभ ?

अपने आलस को छोड़े क्योंकि आलस है सफलता का दुश्मन

अगर आपकी लाख मेहनत करने के बावजूद भी आपको सफलता प्राप्त नहीं हो रही तो इसका मतलब है कि आपको अपने आलस को छोड़ने का वक्त आ चुका है। चाणक्य के अनुसार वो व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता जिसका जीवन आलस से भरा हो।

कभी भी धोखा नहीं देना चाहिए

अपनी सफलता के लिए लोग दूसरो को धोखा दे देते है लेकिन फिर भी असफल रह जाते है क्योंकि चाणक्य के अनुसार दूसरों को धोखा देने वाला व्यक्ति कभी भी जीवन में सफलता को हासिल नहीं कर सकता।

अपने जीवन से अहंकार को करें बाहर

अहंकार हमारे जीवन की वो खाई है जो कि हमें अपने अंदर खिंचती रहती है। इसीलिए हमें अपने अहंकार को छोड़ने की जरूरत है। अगर हम अपने अहंकार को छोड़ देंगे तो हमें सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता।

जीवन में सफल होने के लिए कभी लोभ न करें

लोभ हमारे जीवन का वो पत्थर है जो कि हमेशा हमारा रास्ता रोकता है। अगर हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करना हो तो सबसे पहले हमें अपना लोभ छोड़ने की जरूरत है।

सफलता पाने का साथी है शिक्षा

अगर आप शिक्षित है तो जीवन में कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए सफलता को पाने के लिए हमें शिक्षा की सीढ़ी पर चढ़ना चाहिए। चाणक्य के अनुसार अगर आप शिक्षित है तो आपको सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता।

हमेशा दूसरों की गलतियों से सीखें

इंसान वही होता है जो अपनी गलतियों से सिखता है लेकिन महान इंसान वो होता है जो कि दूसरों की गलतियों से भी शिक्षा प्राप्त कर लेता है। ये हम नहीं बल्कि चाणक्य खुद कहते हैं।

हमेशा अच्छी संगति चुनें

केवल चाणक्य ही नहीं हमारे माता-पिता भी कहते हैं कि हमारी संगत बताती है कि हम कैसे इंसान बनेंगे। इसलिए हमेशा ही अच्छी संगत को चुने। क्योंकि आपकी संगत ही है जो कि आपको महान बना सकती है।

अपनी क्षमता का सही आंकलन करना सीखें

चाणक्य कहते हैं कि अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं और महान इंसान बनना चाहते हैं तो अपनी क्षमताओं का सही आंकलन करना सीखें। जिस भी दिन आप ये सीख गए आपको महान बनने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।

क्या है सही चाणक्य नीति जीवन जीने की ?

चाणक्य अपनी नीतियों में बताते हैं कि जो इंसान परिवार, धर्म और आत्मसम्मान इन तीनों चीजों को अपने जीवन में एक साथ लेकर चलता है। उसे कभी भी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए अगर आप भी एक अच्छा जीवन पाना चाहते हैं तो हमेशा चाणक्य की इस नीति को लेकर चलना चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी भी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं होगी।

क्या है चाणक्य नीति परिवार के बारे में ?

अगर आप घर के मुखिया है तो आप में ये 5 चीजें होनी ही चाहिए। तभी आप अपने परिवार को एक सूत में बांधकर साथ रख पाएंगे।

कौन-सी है ये 5 चीजें ?

अपने फैसलों पर रहे अडिग

कभी भी हर बात पर विश्वास ना करें

हमेशा सोच समझ ही करें खर्च

पैसों की करें बचत

अपने लाभ के लिए कभी भी किसी को नुकसान ना पहुंचाएं

अगर आपने अपने जीवन में ये 5 चीजें अपना ली तो आपसे अच्छा घर का मुखिया कोई नहीं हो सकता।

ये भी पढ़े कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है या नहीं?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles