28.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

ये खास उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, जानिए क्या-क्या मिलते हैं लाभ ?

हर किसी का सपना होता है कि उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी ना आए और वह अपना जीवन बिना किसी चिंता के आराम से व्यतीत करें। लेकिन क्या ऐसा होना संभव है यह सवाल आपके भी मन में आ रहा होगा। तो इसका जवाब है हां लेकिन तभी जब आप कुछ खास उपायों को करते है तब।

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसा ज्योतिष शास्त्र में बताया जाता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपायों की जानकारी दी गई है और ऐसा कहा गया है कि अगर कोई इन उपायों को सच्चे दिल से करें। तो उसे कभी भी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं होती। अब कौनसे है ये उपाय आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं।

मालामाल बनाने वाले खास उपाय ?

cash in hand

ये भी पढ़े गलत दिशा या स्थान पर तिजोरी रखने से आपको होता है आर्थिक नुकसान, जानें तिजोरी रखने की शुभ दिशा

व्यापार में लाभ पाने के लिए उपाय

अगर आप व्यापार करते हैं और काफी मेहनत करने के बाद भी आपका व्यापार घाटे में जा रहा हो तो आपको ये उपाय किसी भी अमावस्या या फिर शनिवार के दिन करना चाहिए। इसके लिए आपको एक नींबू लेना है और फिर उस नींबू को 4 भागों में काट लेना है।

Advertisement

इसके बाद काटे हुए सभी 4 टुकड़ों के साथ थोड़ी सी पीली सरसों, 21 काली मिर्च और 7 लौंग लेकर अपने व्यापार वाले किसी भी साफ स्थान पर रख देना है। इसके बाद जब शाम हो जाए तो उस सामग्री को किसी काले कपड़े में बांधकर घर जाते हुए रास्ते में गिराकर चले जाना है।

ध्यान रहे ऐसा करने के बाद आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको शीघ्र ही व्यापार में लाभ होगा।

मनोकामना पूर्ण करने के लिए उपाय

अगर आपकी कोई मनोकामना हो जो कि पूरी ना हो रही हो तो आपको गुरूवार वाले दिन एक पीले कपड़े में 7 साबुत हल्दी की गांठ, 7 गुड़ की डली और एक रूपए का सिक्का बांधकर अपनी इच्छा बोलने के उपरांत किसी भी रेलवे लाईन के पार फेंक कर आ जाना है। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

कार्य सफलता के लिए उपाय

अगर आपके कार्य में बाधाएं उतपन्न हो रही हो तो आपको ये उपाय एक बार जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप जब भी उस कार्य के लिए घर से बाहर जाएं तो बाहर निकलते वक्त सबसे पहले आपको कार्य की दिशा की विपरीत दिशा में 4 कदम बढ़ाने है और इसके बाद सही दिशा की ओर बढ़ जाना है। अगर आप ऐसा करके जाएंगे तो आपका वह कार्य अवश्य पूर्ण होगा।

सुख-शांति के लिए उपाय

अगर आपके घर से सुख और शांति चली गई हो तो आपको रोजाना एक काम अवश्य करना चाहिए। इसके लिए जब आप सुबह की पहली रोटी बनाएं तो उसे 4 भागों में बांट लें। इसके बाद रोटी का पहला भाग गाय को खिलाएं, दूसरा भाग काले कुत्ते को, तीसरा भाग कौए को और चौथा भाग चौराहे पर रख कर आ जाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके घर में सदैव सुख और शांति बनी रहेंगी।

ये भी पढ़े नए साल पर कर लें ये खास उपाय, पूरे साल बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles