26.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है या नहीं?

नई दिल्ली : अक्सर हम में से कई लोग दिन रात मेहनत करने के बाद भी अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते है। किसी को जीवन भर बीमारियां घेरे रखती है तो किसी की तरक्की में रूकावटे आने लगती है। आपको बता दें इन सब के पिछे और कुछ नहीं बल्कि हमारे घर का वास्तु होता है। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है, घर में रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबध घर के वास्तु से होता है। यदि कोई वस्तु अपने सही स्थान या दिशा में नहीं होती है, तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। इससे घर में आशांति आने लगती है  और घर परिवार के लोगो के बीच कलेश बना रहता है। परंतु घर में कुछ चिजें ऐसी भी होती है, जिनसे हमें वास्तु दोष के सकेंत मिलते है। इन्हें जल्द से जल्द ठीक कर लेना चाहिए वरना आपको भारी नुक्सान भी हो सकता है। चलिए जानें कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है या नहीं।

Table of Contents

उत्तर दिशा से पता करें वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा का हमारे घर में सबसे अहम स्थान माना जाता है। अगर इस दिशा का सही इस्तेरमाल किया जाए‌ तो घर में मौजूद सभी वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आपकी जॉब, धन आगमन और बिजनेस के बीच अड़चनें आ रही है तो इस दिशा में सही‌ उपचार करने से आप छुटकारा पा सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में टॉयलेट-वॉशरूम और किचन बनने से घर में परेशानियों का आगमन होता है। वहीं माना ऐसा भी जाता है कि दिशा में टूटा हुआ फर्नीचर और यहां गंदगी रखने से घर में धन-संपत्ति का बड़ा नुकसान होता है।

वास्तु शास्त्र

ये भी पढ़े गलत दिशा या स्थान पर तिजोरी रखने से आपको होता है आर्थिक नुकसान, जानें तिजोरी रखने की शुभ दिशा

घड़ी की गलत दिशा से आता है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपको घर में घड़ी लगाने से पहले उसकी सही दिशा एवं उससे जुड़े विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आपको बता दें घर में दक्षिण दिशा में दिवार घड़ी लगाने के लिए सबसे अशुभ दिशा माना जाता है। यदि आप इस दिशा में घड़ी लगाते हैं तो आपका नुकसान होने लगता है और आपके ठीक-ठाक चल रही लाइफ डूबने लगती है। मान्यताओं के अनुसार यदि आप दक्षिण दिशा में आईना लगाते हैं तो इससे घर की महिला को दुख पहुंचता है। दीवार घड़ी के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर या पूर्व दिशा को माना जाता है, ऐसा करने से आपके घर में खुशियां आती है और धन संपत्ति का विकास भी होने लगता है।

Advertisement

ऐसे करें वास्तु दोष की पहचान

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें अपने घर की खिड़कियां बनवाते समय भी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि यदि घर की खिड़कियां दक्षिण दिशा में बनी होती है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। घर परिवार के लोग बीमारियों से घिरने लगते हैं और वहां ग्रह कलेश बनने लगते हैं। इसके अलावा इस दिशा में खिड़की होने से घर के बच्चे पढ़-लिख कर भी अपने करियर में आगे नहीं बढ़ पाते।

ये भी पढ़े ये खास उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, जानिए क्या-क्या मिलते हैं लाभ ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles