40.1 C
Delhi
रविवार, मई 5, 2024
Recommended By- BEdigitech

पेट्रोल-डीजल: एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा “ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है”

देशभर के कई राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए इतने बुरे साबित हुए कि भाजपा ने इन नतीजों के बाद पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कहना है, दरअसल, प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि, ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है।


प्रियंका गांधी ने यह सब अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा, प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है।”


आपको बता दें कि, केंद्र सरकार के ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी ईंधन की कीमतों में और कमी करने का निर्णय लिया है। अब उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम 12 रुपये प्रति लीटर कम किया जाएगा और नई दरें आज से ही लागू की जाएंगी।


उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद आज अन्य राज्यों में भी तेल की कीमतें कम हो गई हैं। दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 103.97 रुपए और डीज़ल 86.67 रुपए है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीज़ल 94.14 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीज़ल 89.79 रुपए प्रति लीटर है।

Advertisement


बताते चलें कि, केंद्र सरकार ने दीपावली से ठीक एक दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करके आमजन को एक तोहफा देने का प्रयास किया है। मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी करके कीमतों को थोड़ा कम कर दिया है, जिससे अब देश की जनता को राहत मिली है। जिसके अंतर्गत सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की है और नई दरें आज से ही लागू हो गई है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles