28.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें क्या है इंडियन प्रीमियर लीग और कौन है इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 14वां सीजन चल रहा है। IPL 2021 के अब तक 33 मैच हो चुके हैं। पहले ये मैच भारत में अप्रैल के महीने में शुरू हुआ था। लेकिन कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण 29 मैच होने के बाद मैच को बीच में रद्द कर दिया गया। जिसके बाद अब ये मैच दुबई में दोबारा खेला जा रहा है। इस IPL के दूसरे सत्र में कई बदलाव देखने को मिले। कई खिलाड़ियों ने कोरोना के डर से मैच में दोबारा शामिल होने से मना कर दिया था। जिसके बाद उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला।

यूं तो ICC, T20, वनडे जैसे मैचों में हर टीमें अपने खिलाड़ियों के साथ अपने देश के लिए खेलती हैं, लेकिन IPL एक ऐसा खेल है, जहां अलग-अलग देश के खिलाड़ी मिलकर अपनी अलग टीम बनाते हैं। IPL खेलने का मक्सद खिलाड़ियों के लिए खुद को और ज्यादा निखारना होता है। वो दूसरे देशों के खिलाड़ी के साथ अपनी टीम बनाते हैं, उनके अनुभव से सीखते हैं और अपने खेल को परखते हैं। इसमें नए खिलाड़ियों को भी एक अच्छा मौका मिलता है, जहां वो खुद को दिखा सकें। कई बार उनका अच्छा प्रदर्शन देख BCCI भारतीय खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का मौका देती है। IPL एक ऐसा खेल हैं जहां अलग-अलग देश के खिलाड़ियों क बीच दोस्ती भी गहरी हो जाती है। IPL को एक खेल कहें, एक इसोशन कहें या कुछ और, ये खेल एकजुटता दिखाता है।

IPL से पहले खिलाड़ियों की नीलामी होती है। जहां टीम का सलेक्शन होता है। जिस खिलाड़ी के लिए जिस टीम ने सबसे ज्यादा बोली लगाई वो खिलाड़ी उस टीम का हो जाता है। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हुआ था और ये 30 मई तक देश के छह शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और बैंगलोर में होने वाला था। जिसे बीच में रोक दिया गया। IPL 2021 के Auction में कुल 143 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च हुए थे। हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल में कई महंगे खिलाड़ी निलामी में खरीदे गए। फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए का दांव लगाया। यहां जानें उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा रुपए खर्च कर के खरीदा गया।

Table of Contents

Advertisement

क्रिस मॉरिस

युवराज सिंह को आईपीएल 2015 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था, आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आईपीएल 2021 में उनका रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी की सूची में क्रिस मॉरिस का नाम सबसे पहले आ गया है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में मॉरिस विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे थे। आईपीएल 2021 में मॉरिस ने आरसीबी के लिए बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 19.09 के औसत से 11 विकेट हासिल किए थे।

काईल जैमिसन

आईपीएल के 14वें सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काईल जैमिसन का नाम है। ऑलराउंडर काईल जेमिसन ने पहली बार आईपीएल नीलामी में हिस्सा लिया। काईल को खरीदने के लिए विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी आईपीएल 2021 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। मैक्सवेल को भी विराट कोहली की टीम ने 14 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। पिछले सीजन की बात करें तो आईपीएल के पिछले सीजन में मैक्सवेल का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा।

झाय रिचर्डसन

आईपीएल 2021 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन चौथे स्थान पर है। आईपीएल 2021 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए खरीदा है। रिचर्डसन ने अब तक 62 टी-20 मैचों में 7.87 की इकॉनमी के साथ 78 विकेट हासिल किए हैं।

कृष्णप्पा गौथम

कृष्णप्पा गौथम का नाम भी आईपीएल 2021 में सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस से 46 गुना रकम खर्च अपनी टीम में शामिल किया है। गौथम के लिए चेन्नई ने 9.5 करोड़ रुपए खर्च किए है। गौथम ने इससे पहले राजस्थान और पंजाब की टीम से भी खेल चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles