24.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनाव: योगी कैबिनेट का होने जा रहा विस्तार, 8 मंत्री लेंगे शपथ, जानिए कौन-कौन होगा मंत्रिमंडल में शामिल ?

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में केवल चार महीने रह गए है ऐसे इन चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार आज शाम को किया जाएगा।

बता दें कि, सीएम योगी की इस कैबिनेट में कई लोगों के नाम शामिल है जो कि आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कैबिनेट में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद समेत पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार भी शामिल है।

ऐसा नहीं है कि यह फैसला एक दम से लिया गया है, बल्कि योगी कैबिनेट के विस्तार की बातें तो पहले से ही की जा रही थीं, लेकिन इस पर फैसला यूपी चुनाव की नजदीकी को देखते हुए लिया गया है और इसी के चलते योगी के इस मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि, सबसे पहले जुलाई 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था और इस दौरान यूपी को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में एक खास स्थान दिया गया था और उत्तर प्रदेश के जातीय गणित को भी साधने का प्रयास किया गया था।

Advertisement

इस दौरान यूपी से 7 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया था, जिनमें से चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे और इसी के चलते अभी पीएम मोदी के कैबिनेट में यूपी का एक मजबूत प्रतिनिधित्व है।

गौरतलब है कि, यूपी में ऐसा पहली बार हुआ है, जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से करीब 15 मंत्री बनाए गए है।

यूपी पर भाजपा का इस वक्त खास ध्यान है और इसी के चलते भाजपा यहां पूरी गंभीरता से अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई है और इस वक्त पार्टी का बूथों को मजबूत करने का अभियान भी चल रहा है।

इससे पहले यूपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यूपी में तीन दिन का प्रवास कर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा कर चुके है।

बताते चलें कि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दावा है कि भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में करीब 350 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 400 सीटें लेकर आएगी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles