33.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

कुछ ही महीनों में भारती सिंह ने घटाया करीब 15 किलों वजन, जिसने भी उनका यह नया लुक देखा बस देखता ही रह गया ?

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह को कौन नहीं जानता अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग की वजह से वह हर किसी की फेवरेट है लेकिन सबको हंसाने वाली भारती ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल, भारती ने अपना वेट लॉस किया है और इसके बाद वह काफी फिट नजर आ रही है और उनके इस लुक को देखकर फैंस भी हैरान है।

बता दें कि, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अब माता-पिता बनने वाले हैं। जिसकी जानकारी भारती सिंह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा कर चुकी है और इस खुशखबरी को देने से पहले भारती सिंह ने करीब अपना 15 किलो वजन भी कम किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि भारती ने अपना 15 किलो वजन मात्र 6 महीने में कम करके दिखाया है।

इसके बाद जब भारती ने अपने कम वजन के साथ तस्वीरें साझा की तो भारती के इस बदले-बदले अंदाज से फैंस भी हैरान हो गए। इन तस्वीरों में चबी-चबी सी दिखने वाली भारती काफी फिट नजर आ रही हैं।

अब अगर आप भी जानना चाहते है कि भारती ने इतने कम समय में अपना वजन कैसे कम किया तो चलिए आपको इसके बारे में बताते है।

Advertisement

इससे पहले भारती सिंह का वजन करीब 91 किलोग्राम हुआ करता था, जिसे बाद में उन्होंने कम करके 76 किलो तक पहुंचा दिया। इसके लिए भारती ने करीब 6 महीनों तक इंटरमिटेंट फास्टिंग की जिससे उनके वजन में इतना फर्क पड़ा है।

इतना ही नहीं इसका खुलासा खुद भारती सिंह ने किया है। खबरों की माने तो भारती शाम 7 बजे के बाद और दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से पहले कुछ खाती नहीं थीं।

भारती सिंह ने अपनी फैट लॉस जर्नी के बारे में बताते हुए कहा था कि वजन कम करने के बाद अब उनकी सांस भी नहीं फूलती और इससे उनका डायबिटीज-अस्थमा भी कंट्रोल में आ गया है।

भारती सिंह ने इस दौरान कहा था कि, वह अपने कम हुए वजन को लेकर अब बेहद हल्का-फुल्का और फिट महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई नहीं करेगा।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles