25.6 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

सुमेध मुदगलकर का जीवन परिचय हिंदी मे – Sumedh Mudgalkar Biography

Table of Contents

जीवन परिचय – सुमेध मुद्गलकर

आज हम आपके लिए एक ऐसे अभिनेता का जीवन परिचय लाये हैं जो किसी पहचान के मोहताज नही हैं। आज हम बात करेंगे स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक राधा कृष्णा के कलाकार सुमेध मुद्गलकर के सम्बन्ध में। सुमेध के टेलीविज़न कलाकार तो हैं ही, साथ ही वो एक अचे नृतक और मॉडल भी हैं। टीवी सीरियल राधा कृष्णा में उनकी एक्टिंग देखते ही बनती है और उन्हें इसके लिए कई पुरुस्कार भी मिले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं आज की कहानी।

सुमेध मुद्गलकर का जनम

सुमेध मुद्गलकर का जन्म मारास्त्र के पुणे शहर में २ नवंबर १९९६ को एक माध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ। उनके परिवार में उनके पिता वासुदेव मुद्गलकर, माता वसंती मुदगलकर के आलावा 2 भाई भी हैं- समीरन मुद्गलकर और संकेत मुद्गलकर। उनका पूरा नाम सुमेध वासुदेव मुदगलकर है। उनके माता पिता प्यार से उन्हें सुमा बुलाते हैं।

सुमेध मुद्गलकर का बचपन

सुमेध मुद्गलकर की स्कूल की शिक्षा सिंहगढ़ स्प्रिंगढल पब्लिक स्कूल, पुणे से पूरी हु। सुमेध एक मेधावी छात्र रहे हैं, और उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शोक थ। सुमेध की बचपन से ही डांस में भी अत्यंत रूचि थी। उन्होंने बिना कोई डांसिंग क्लास ज्वाइन किये ऑनलाइन अपनी मेहनत से डांस सीखा| इसी से कला के प्रति उनका समर्पण साफ़ झलकता है और ये उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है की आज वो अपने कर्रिएर के इस मुकाम पर पहुंचे है। उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए पुणे से मुंबई शिफ्ट हो गए। यहाँ उन्होंने महारष्ट्र प्रोधोगिकी संस्थान से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरी की।

Advertisement

सुमेध का कर्रिएर

डांस के प्रति अपनी लगन और लगाव के चलते वर्ष 2012 में सुमेध ने मराठी डांस रियलिटी शो डांस महाराष्ट्र डांस में हिस्सा लिया। फिर 2013 में उन्होंने डांस इंडिया डांस शो के सीजन 4 में भी भाग लिया व शो के फाइनल तक पहुंचे | सुमेध ने एक्टिंग कर्रिएर के शुरुवात वी चैनल के दिल दोस्ती डांस प्रोग्राम के से की। २०१५ में टीवी सीरियल चक्रवर्ती अशोक सम्राट में उन्होंने एक सुशीम नाम का नकारात्मक किरदार भी निभाया। उन्होंने मराठी फिल्म वेंटिलेटर और मांझा में भी मुख्या किरदार निभाया। लेकिन उनके करियर में चमत्कारी मोड २०१८ में आया जब उनको स्टार भारत के टीवी सीरियल राधा कृष्णा में भगवान् श्री कृष्ण की भूमिका निभाने का अवसर मिला |

ये भी पढ़े- Rohan Shah Biography in hindi। रोहन शाह की जीवनी पढ़े

इस सीरियल में सुमेध की कलाकारी ने लोगो का दिल मोह लिया और उनकी प्रसिद्दि इस कदर बढ़ गयी की लोग उन्हें भगवान् श्री कृष्णा ही मानने लगे हैं। श्री कृष्णा का किरदार निभाने के लिए सुमेध ने बांसुरी बजाना भी सीखा। उन्होंने भगवान् श्री कृष्णा के किरदार को अपनी मेहनत और लगन से जीवंत कर दिया है और ये धारावाहिक लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

सुमेध का परिवार

सुमेध अपने माता पिता व भाइयों के साथ पुणे महाराष्ट्र में रहते है। सुमेध अभी अविवाहित है। राधा कृष्ण सीरियल में राधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका सुमेध की अच्छी दोस्त है और ये दोनों कई बार साथ में भी देखे गए है। अफवाह है के य दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन सुमेध के अनुसार वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं व उनके बीच ऐसा कोई रिलेशन नहीं है।

सुमेध के सम्बन्ध में कुछ तथ्य


सुमेध १६८ सेंटीमीटर लम्बे है। उनका वजन ७६ किलोग्राम है। उनके बालों व आँखों का रंग कला है। उनके पसंदीदा अभिनेता टॉम हैंक्स, ब्रेड पिट व रणवीर सिंह हैं। पसंद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व प्रियंका चोपड़ा हैं। पसंदीदा गायक अरजीत सिंह व जुबिन नौटियाल हैं। उनका मनपसंद कहल फूटबाल है व उनकी हॉबी डांस करना, घूमना व संगीत सुन्ना हैं।

सुमेध को मराठी फिल्म मांझा के लिए कोण अवार्ड्स में पसंदीदा डेब्यू अभिनेता की सूचि में शामिल किया गया था | उन्हें रेडियो सिटी सिने अवार्ड्स से बेस्ट एक्टर , बेस्ट मेल डेब्यू और बेस्ट विलन फॉर मांझा तीनो अवार्ड प्राप्त हैं |

ये थी कुछ जानकारी सुमेध मुद्गलकर जी के बारे में। ऐसी हे मनोरंजन से भरपूर जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट बुकमार्क करें।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles